29.8 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMaharashtra: जारी कोरोना पाबंदियों में ढील देने इसलिए की गई सिफारिश

Maharashtra: जारी कोरोना पाबंदियों में ढील देने इसलिए की गई सिफारिश

महाराष्ट्र सरकार के कोविड प्रबंधन सलाहकार ने बताई यह वजह

Google News Follow

मुंबई। देश में कोरोना की दूसरी लहर के कम होते कहर के चलते ज्यादातर राज्यों में अनलॉक की शुरुआत कर दिए जाने के बावजूद महाराष्ट्र सहित कुछेक राज्यों में पाबंदियों में ढील जरूर दी गई है, पर जनजीवन की गतिविधियाँ पूरी तरह बहाल नहीं हुई हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में हरेक दिन  दर्ज किए जाने वाले मामलों में अब लगातार गिरावट आ रही है, जिसके मद्देनजर जारी मौजूदा पाबंदी में ढील देने की सिफारिश की गई है।

महाराष्ट्र सरकार के कोविड-19 प्रबंधन सलाहकार डॉ. सुभाष सालुंखे ने मामले कम होने के कारण सरकार से कुछ रियायतें देने की सिफारिश की है। सालुंखे का कहना है कि इन प्रतिष्ठानों के कर्मियों के टीकाकरण पर जोर देने समेत दुकानों के बंद होने का समय शाम 4 बजे से आगे बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल जारी पाबंदी के मुताबिक दुकानें शाम 4 बजे तक ही चालू रहती हैं।इससे पहले, महाराष्ट्र के मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि कम साप्ताहिक पॉजिटिविट दर वाले जिलों को आने वाले हफ्तों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों से छूट मिल सकती है।हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया था कि अपवाद केवल कम मृत्यु दर वाले जिलों और 0.1% से 0.2% की पॉजिटिविट दर वाले जिलों के लिए बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि पूरी तरह से टीकाकरण करने वालों को लोकल ट्रेन में आने-जाने की अनुमति दी जा सकती है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें