27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेट‘ताउते’ का तांडव,महाराष्ट्र में ली 6 की जान,हजारों घरों के छज्जे आसमान...

‘ताउते’ का तांडव,महाराष्ट्र में ली 6 की जान,हजारों घरों के छज्जे आसमान में उड़े

Google News Follow

मुंबई। ताऊ ते तूफान ने सोमवार को महाराष्ट्र में 6 लोगों की जान ले ली । राज्यभर में 2 हजार 542 घरों को नुकसान पहुंचा है। तूफान का सबसे ज्यादा असर रायगढ़ जिले में दिखाई दे रहा है। यहां 1784 घरों को नुकसान पहुंचा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फोन कर स्थिति का जायजा लिया। भारी बरसात से मानसून के पहले ही मुंबई शहर का कई इलाका जलमग्न हो गया। अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान के कारण मुंबई में सोमवार अपराह्न 114 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली। स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने बताया कि आज दिन भर में यह सबसे तेज आंधी है।

मुंबई महानगरपालिका द्वारा जारी बयान के अनुसार, दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में अफगान चर्च स्थित मौमस विभाग के केंद्र ने दोपहर करीब दो बजे हवा की रफ्तार 114 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की। बयान के अनुसार, दोपहर करीब 12:15 बजे मौसम केन्द्र ने हवा की गति 111 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की थी। बीएमसी ने मुंबई में मौसम निगरानी के लिए 60 स्वचालित (ऑटोमैटिक) मौसम केन्द्र बनाए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुंबई केन्द्र ने आज दिन में कहा था कि सुबह करीब 11 बजे कोलाबा वेधशाला ने हवा की गति 102 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की थी।

बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि आंधी के कारण बांद्रा-वर्ली सी-लिंक (समुद्री रास्ते) को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था और लोगों से वैकल्पिक रास्ता चुनने को कहा गया था। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि तेज आंधी के कारण दक्षिण मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर सामान्य यात्रियों के लिए बने शेड की छत पर लगी प्लास्टिक शीट उड़ गयी थी, हालांकि रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत इसपर संज्ञान लिया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें