28.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटटैक्सी लेकर निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता,18 दिन बाद भी कुछ...

टैक्सी लेकर निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता,18 दिन बाद भी कुछ पता नहीं

Google News Follow

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी के चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों की नज़र है। सरकार की माने तो मुंबई में 30 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे हैं पर इस शहर से दिन दहाड़े एक युवक गायब हो गई पर 18 दिनों बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। मिली जानकारी के अनुसार वाकोला (सांताक्रुज पूर्व) में रहने वाले 34 वर्षीय अखिलेश मिश्रा बीते 31 मई 2021 को रोज की तरह अपने घर के पास स्थित हयात होटल के सामने से अपनी टैक्सी लेकर निकले थे। पर उस दिन शाम को वे घर नहीं लौटे।

परिजनों ने मामले की सूचना वाकोला पुलिस स्टेशन को दी। खोजबीन के बाद मिश्रा की टैक्सी ग्रांड रोड में सड़क के किनारे मिली। अखिलेश मिश्रा का कोई पता नहीं चल सका। वाकोला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है पर पुलिस अभी तक कुछ नहीं कर सकी। घरवाले बार बार पुलिस स्टेशन जाते हैं पर वहा से उन्हें कोई मदद नहीं मिलती। इस तरह की घटनाएं मुंबई पुलिस के दावों पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें