29.7 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेट22 अक्टूबर से शुरु होंगे सिनेमाघर 

22 अक्टूबर से शुरु होंगे सिनेमाघर 

Google News Follow

मुंबई। राज्य के थिएटर और नाट्यगृह 22 अक्टूबर से स्वास्थ्य के नियमों का पालन करते हुये खुला करने में अनुमति दी जाएगी। यह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषित किया है। इस संदर्भ में विस्तार से कार्य पद्धति  एसओपी तैयार करने का काम जारी है और यह जल्द ही घोषित की जाएगी। शनिवार को टास्क फोर्स सदस्य, सांसद संजय राऊत, मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) डॉ. प्रदीप व्यास और निर्देशक रोहित शेट्टी, कुणाल कपूर, मकरंद देशपांडे, सुबोध भावे, आदेश बांदेकर एवं नाट्य क्षेत्र के मान्यवरों से मुख्यमंत्री ने  बैठक में चर्चा की।

इसके पहले मल्टिप्लेक्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार ने सिनेमा घरों को खोलने की अनुमति देने की मांग की थी। एसोसिएशन की  माने तो कोरोना संकट के कारण सिनेमा उद्योग को 4800 करोड़ का नुकसान हो चुका है। कोरोना संकट में सिनेमाघर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। करीब दो साल से अधिक समय से सिनेमाघरों पर ताला लगा हुआ है। इससे हजारों लोग बेरोजगार हो चुके हैं।

वहीं दूसरी ओऱ ग्रामीण इलाकों में 5वीं से 12वीं और शहरी इलाकों में 8वीं से 12वीं तक स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। स्कूल खोलने के पहले बीमारी बच्चों की तलाशी के लिए टास्ट फोर्स की तरफ से ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही अभिभावकों को क्या सावधानी रखनी है? इस बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके पहले भी शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने की तारीख की घोषणा की थी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें