30.1 C
Mumbai
Saturday, June 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकोरोना का दोनों टीका लेने वालों को भी मिल सकती है लोकल...

कोरोना का दोनों टीका लेने वालों को भी मिल सकती है लोकल ट्रेन में यात्रा की छूट

Google News Follow

Related

मुंबई। कोरोना रोधी टीके (वैक्सीन) की दोनों खुराक लेने वालों को जल्द ही मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा की अनुमति मिल सकती है। इसको लेकर लगातार मांग हो रही है शनिवार को विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर के नेतृत्व में इस मांग को लेकर बोरीवली रेलवे स्टेशन पर मोर्चा भी निकाला गया था। इस बारे में सोमवार को मंत्रालय में एक बैठक होने वाली है। इस बैठक में इस बारे में फैसला लिया जा सकता है।

 इसके पहले महाराष्ट्र सरकार ने उन लोगों को हवाई यात्रा या फिर एक्सप्रेस यात्रा में राहत दी है जिन्होंने कोरोना का दोनों टीका लगा लिया है। लेकिन अभी तक मुंबई की लोकल ट्रेन में उन्हें यात्रा करने की अनुमति नहीं मिली है। टीके की दोनों खुराक लेने वालों को कोरोना प्रतिबंधों में छूट देने के बाबत राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने  कहा कि इस संबंध में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक है जिसमें निर्णय लिया जा सकता है। टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों को छूट देने से टीका लगवाने वाले उत्साहित होंगे। दुकानों और रेस्तरां के बंद होने के समय को 4 से बढ़ाकर 7 बजे करने तथा वीकेंड पर छूट देने के बाबत विचार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ही लेंगे।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,255फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें