27 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअभी-अभी: गोवंडी में इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत, 7 लोग...

अभी-अभी: गोवंडी में इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत, 7 लोग घायल

Google News Follow

Related

मुंबई। महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है। मुंबई में गोवंडी इलाके में गिरी एक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में यह घटना हुई है। वहीं,रायगढ़ में भूस्खलन की चार घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई तथा कम से कम 30 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। सडको पर भी पानी भरा हुआ है। इस घटना में स्थानीय पुलिस ने 15 लोगों को बचाया। बारिश से तलाई गांव तक जाने वाली सड़क बह गई है। इधर, कोल्हापुर में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है और कई गांवों से सम्पर्क टूट गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए मुंबई को ऑरेंज अलर्ट के तहत रखा है। यहां अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश” की संभावना है। इसके अलावा आईएमडी ने आगे 24 और 25 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जो अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का संकेत देता है। शहर में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर जलभराव, ट्रैफिक जाम हो गया है। सांताक्रूज में आईएमडी के स्टेशन द्वारा शाम 5.30 बजे समाप्त होने वाले आठ घंटों में सिर्फ 1.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस महीने कुल बारिश 1,040 मिमी रही और यह लगातार चौथा साल है जब जुलाई में हुई बारिश ने 1000 मिमी के निशान को पार किया है। जुलाई के लिए सामान्य वर्षा लक्ष्य 827 मिमी है। जून के बाद से, शहर में 2,002.5 मिमी बारिश हुई है जो कि कुल मानसून टारगेट का 90% से अधिक है।

मृतकों के नाम

गोवंडी के शिवाजीनगर इलाके में एक इमारत के ढहने से उसके मलबे में दबकर 3 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। मृतकों में नेहा परवेज शेख (35), मोकार जुबेर शेख (80) व शमशाद शेख(45) का समावेश है। घायलों में परवेज शेख (50), अमीना बी शेख (60), समोल सिंह (25) व अमोल ढाड़ेई (38) को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल और मोहम्मद फैजल कुरेशी (21), नाम्रा कुरेशी (17) व शबीना कुरेशी (26) को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें