31 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमस्पोर्ट्स'मैं भी ब्राह्मण' के बाद जडेजा के 'राजपूत ब्वॉय' ट्वीट पर मचा...

‘मैं भी ब्राह्मण’ के बाद जडेजा के ‘राजपूत ब्वॉय’ ट्वीट पर मचा बवाल हो रहे ट्रोल

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। सुरेश रैना के बाद अब उनके साथी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने भी एक ट्वीट कर सोशल मीडिया में आग लगा दी है। रविंद्र जडेजा ने ट्वीट किया, हमेशा राजपूत ब्वॉय, जय हिंद।’इसके बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

बता दें कि तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीपीएल) की कमेंट्री करते हुए सुरेश रैनाने कहा था कि वह एक ब्राह्मण हैं और इसी वजह से उनको चेन्नई की संस्कृति को अपनाने में ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा। इसको लेकर रैना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। अब उनके बाद  चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने ट्वीट किया, हमेशा राजपूत ब्वॉय, जय हिंद।’रविंद्र जडेजा ने ट्विटर पर लिखा, ‘हमेशा राजपूत ब्वॉय, जय हिंद।’ जडेजा का यह ट्वीट फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया है, फैन्स ने कमेंट में लिखा कि उन्हें जडेजा से ऐसे ट्वीट की उम्मीद नहीं थी। लोगों ने कहा कि इस तरह से खेल में जातिवाद फैलाना बिल्कुल सही बात नहीं है।
#RAJPUTBOY FOREVER. Jai hind🇮🇳
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) July 22, 2021
जडेजा इस समय इंग्लैंड में हैं। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज से पहले भारत और काउंटी सिलेक्ट XI के बीच तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला गया। यह प्रैक्टिस मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन इस मैच में रविंद्र जडेजा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। जडेजा ने दोनों पारियों में क्रम से 75 और 51 रन बनाए।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,376फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें