30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपांच राज्यों में ‘ताउते’ का कहर, महाराष्ट्र के तटीय इलाको से हटाए...

पांच राज्यों में ‘ताउते’ का कहर, महाराष्ट्र के तटीय इलाको से हटाए गए 12 हजार 420 नागरिक

Google News Follow

मुंबई। चक्रवात “तौकते” के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र के समुंद्र तटीय इलाकों के रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और रायगढ़ जिलों से सोमवार की सुबह तक 12,420 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस बीच मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रोक दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, रत्नागिरी जिले से 3,896, सिंधुदुर्ग जिले से 144 और रायगढ़ जिले से 8,380 लोगों को निकाला गया है। चक्रवात तौकते के मद्देनजर मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और रायगढ़ जिले को रेड अलर्ट जारी किया गया है। संबंधित जिला और राज्य प्रशासन ने नागरिकों के बचाव और राहत कार्य के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

मुंबई एयरपोर्ट बंद
इस बीच छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) ने मीडिया को जारी अपने बयान में बताया है कि चक्रवात के निकट आने के साथ ही एहतियात के तौर पर 17 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एयरपोर्ट से सभी उड़ान संचालन बंद रहेगा। एहतियात के तौर पर बांद्रा- वर्ली सीलिंक पर यातायात बंद कर दिया गया है।

कई जिलों से सामने आई भारी नुकसान की घटनाएं
पांच राज्यों में चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ अब कहर बरपाने लगा है। इस चक्रवात को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। चक्रवात ताउते तेज होकर काफी गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले रहा है और यह गुजरात के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने बताया कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ अगले 24 घंटे में और तेज हो सकता है और यह गुजरात के तट की ओर पहुंच सकता है। गुजरात के सूरत में तूफान ने शहर को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। ‘ताउते’ के प्रभाव से मुंबई में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं, ये विजुअल गेटवे ऑफ इंडिया का है.मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी-लिंक को अगले आदेश तक आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है. BMC ने कहा कि इस सी-लिंक की जगह कोई और अल्टरनेट रूट लें।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें