30.8 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMumbai: ट्रेन में लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Mumbai: ट्रेन में लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Google News Follow

Related

मुंबई।  रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने कुर्ला में सोमवार को ट्रेन में लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। रेलवे पुलिस ने एक 68 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के दो साथी मौके से फरार बताये जाते हैं। बताया जा रहा है कि इस गैंग की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी और वांटेट था। अधिकारियों ने बताया कि, तीनों महिलाएं लोकमान्य तिलक टर्मिनल से  जाने वाली ट्रेनों में बैठ जाती थीं और यात्रियों से दोस्ती कर उनका सामान लूट लेती थीं।

कुर्ला जीआरपी के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि “तीनों चोर अन्य महिला यात्रियों से बात करते हुए उन्हें परिवार के बड़े बुजुर्ग की तरह सलाह देती थीं कि वे अपने बैग अपने बगल में रखें और लुटेरों पर नजर रखें। फिर वो आभूषण और अन्य कीमती सामानों के साथ  चुपचाप बैग को उठा लेती थी और किसी के कुछ समझने से पहले भाग निकलती थीं।” 16 जुलाई को, इल्सी वर्गीज (40) नाम की एक महिला नेत्रावती एक्सप्रेस से केरल की यात्रा कर रही थी, जब तीन महिलाओं ने उससे दोस्ती की और सामान लोड कराते हुए 2.81 लाख रुपये के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। महिला को केरल पहुंचने पर एहसास हुआ कि उसे लूट लिया गया था।
इसके बाद जीआरपी अधिकारियों ने एलटीटी प्लेटफॉर्म नंबर एक की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को स्कैन कर मामले की जांच शुरू की, जहां से पीड़िता ट्रेन में सवार हुई थी। पीड़िता ने फटेज में उन तीन महिलाओं की पहचान लिया। कुर्ला जीआरपी के पीआई गजानन शेगे ने कहा, “हमें पता चला कि महिलाएं सोलापुर की रहने वाली थीं।” तीन महिलाओं का पता मिलने के बाद, पुलिस अधिकारी उनके घर पहुंचे, लेकिन उनमें से केवल एक – लक्ष्मीबाई मारुति जाधव को ही ढूंढ पाए। जब तक अधिकारी उनके पते पर पहुंचे तब तक अन्य दो फरार चुके थे।
जाधव के गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान शांतिबाई गायकवाड़ (65) और रेणुका जाधव (60) के रूप में हुई है। पुलिस ने जाधव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.02 लाख रुपये के सोने के जेवर बरामद किए हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,332फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें