केन्द्रीय बजट 2026-27: शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट में क्या मिला?

तीन आयुर्वेद इंस्टीट्यूट, पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप! आयुर्वेद, फार्मा, डिजाइन, टेक्निकल एजुकेशन और स्टूडेंट फैसिलिटी पर सरकार का खास फोकस

केन्द्रीय बजट 2026-27:  शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट में क्या मिला?

Union Budget 2026-27: Three Ayurveda Institutes, five university townships! What else is in the budget for the education sector?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (1 फरवरी) को लगातार नौवीं बार बजट पेश करते हुए शिक्षा क्षेत्र पर खास घोषणाएं की गई हैं। खास तौर पर, सरकार ने आयुर्वेद, फार्मा, डिजाइन, टेक्निकल एजुकेशन और स्टूडेंट फैसिलिटी पर जोर दिया है। आयुर्वेद की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बजट में अहम् घोषणाऐं की गई है, जिसके तहत देश में तीन नए आयुर्वेद संस्थान बनाए जाएंगे। इसके साथ ही, दवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए ड्रग टेस्टिंग लैब को बेहतर बनाया जाएगा। इससे आयुर्वेद की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और इस फील्ड में ट्रेंड डॉक्टर्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी होगी।

देश में पांच नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप निर्माण की जाएंगी और इन टाउनशिप में एक ही जगह पर पढ़ाई, रिसर्च, हॉस्टल, स्पोर्ट्स और स्टार्टअप जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इससे उच्च शिक्षा तक पहुंच आसान होगी और अलग-अलग राज्यों में शिक्षा के नए मौके मिलेंगे।

डिजिटल और क्रिएटिव स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ABGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। इस स्कीम के तहत, IIT मुंबई के साथ मिलकर देश के 15,000 सेकेंडरी स्कूल और 500 कॉलेजों में लैब्स बनाई जाएंगी। इन लैब्स में स्टूडेंट्स डिजिटल कंटेंट, गेमिंग, एनिमेशन और नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी स्किल्स सीख सकेंगे। इसके साथ ही, वित्त मंत्री ने हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन्स के लिए हर जिले में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनाने का भी ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें:

केंद्रीय बजट 2026-27: किसानों के लिए बजट में हाई-वैल्यू खेती, मत्स्य और पशुपालन पर बड़ा दांव

केंद्रीय बजट 2026-27: पर्यटन पर होगा सरकार का फोकस, 10 हजार गाईड्स को किया जाएगा प्रशिक्षित

केंद्रीय बजट 2026-27: बनाए जाएंगे रेयर अर्थ कॉरिडोर, केरल, आंध्र, ओडिशा, तमिलनाडु को मिलेगी अहमियत

Exit mobile version