29 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटउत्तराखंड: केदारनाथ में बारिश से बड़ा हादसा तीन श्रद्धालुओं की मौत।

उत्तराखंड: केदारनाथ में बारिश से बड़ा हादसा तीन श्रद्धालुओं की मौत।

 हादसे की खबर के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक व्यक्त किया है, उन्होंने कहा है घटना स्थल पर रहता और बाजार कार्य जारी है। वो इस हादसे के संबंध में निरंतर अधिकारियों के साथ संपर्क में है।

Google News Follow

केदारनाथ में बारिश के कारण बड़ा हादसा हुआ गौरीकुंड के पास पहाड़ से पत्थर गिरने से तीन श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आ रही है। यात्री गौरीकुंड से 3 किलोमीटर दूर चिरबासा की तरफ से पैदल यात्रा कर रहे थे इसी दौरान पहाड़ से पत्थर गिरकर तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल बताए जा रहें है।

आपको बता दे केदारनाथ में गौरीकुंड केदारनाथ मार्ग लगभग 16 किलोमीटर लंबा पैदल मार्ग है जहां घनी पहाड़ियां और कमजोर ऊंचे पहाड़ों से भूस्खलन का खतरा रहता है। यहां सालों से बरसात में पहाड़ी से भूस्खलन और मलबे की खिसकने की घटनाएं होती रहती है इसीलिए चिरबासा को भूस्खलन जोन बनाया गया है। 

जानकारी के अनुसार, चिरबासा के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में बॉर्डर और मालवा खिसका और पैदल यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हुआ। हादसे के बारे में  जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह में रजवार ने बताया कि, यात्रा में तीनों की मलबा गिरने से घटना स्थल पर भी मौत हो गई जबकि पांच घायल हुए हैं, जिसमें से दो महाराष्ट्र के और अन्य स्थानीय बताई जा रहे हैं। गौरीकुंड हॉस्पिटल में घायलों पर इलाज जारी है। 

दरअसल यह दुर्घटना सुबह 7:30 बजे की है, हादसे के बाद पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जानकारी के अनुसार राहतकार्य अभी भी जारी है, मृतकों मैं किशोर पराटे और सुनील काले महाराष्ट्र से बताए जा रहे हैं, जबकि अनुराग बिष्ट उत्तराखंड से स्थानिक तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग से है।

हादसे की खबर के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक व्यक्त किया है, उन्होंने कहा है घटना स्थल पर रहता और बाजार कार्य जारी है। वो इस हादसे के संबंध में निरंतर अधिकारियों के साथ संपर्क में है। साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें- 

बांग्लादेश आरक्षण हिंसा: बांग्लादेश से लौटे 1000 भारतीय नागरिक, इसमें छात्र भी शामिल, 14 हजार फंसे !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें