29.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबीएमसी में हुआ वैक्सिन घोटाला,टेंडर भरने वाली कंपनिया फर्जी

बीएमसी में हुआ वैक्सिन घोटाला,टेंडर भरने वाली कंपनिया फर्जी

खोदा पहाड निकली चुहिया वाली हालत

Google News Follow

मुंबई। देश की सबसे समृद्धिशाली महानगरपालिका मुंबई मनपा में एक और घोटाला सामने आया है। कोरोना महामारी के नाम पर बीएमसी में कई घोटाले सामने आए हैं। पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने बीएमसी में वैक्सिन घोटाले का आरोप लगाया है। सोमैया ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शिवसेना की सत्ता वाली बीएमसी ने 1 मई 2021 को मनपा द्वारा 1 करोड़ कोविड वैक्सीन की खरीद के लिए एक ग्लोबल टैंडर जारी किया था। मुंबई की मेयर और शिवसेना नेताओं ने इसकी खूब चर्चा की। पर खोदा पहाड निकली चुहिया वाली हालत हुई। इसकी जांच होनी चाहिए कि बीएमसी ने इन 1 करोड़ वैक्सीन के टेंडर के लिए पहले खुब सेंटिंग की पर जब हमने इसक पोल खोलने का फैसला लिया तो टेंडर रद्द कर दिया गया।

भाजपा नेता ने बताया कि कुल 11 लोगों ने टेंडर भरा लेकिन कोई पास नहीं हुआ। उनमें से कई ने टेंडर के लिए फर्जी दस्तावेज जोड़े थे। टेंडर 18 मई को बंद होना था, लेकिन घोटालेबाज नेताओं के आग्रह पर डेडलाइन बढ़ाकर 25 मई कर दी गई। 25 मई 2021 की सुबह ओ2 ब्लू एनर्जी एसआरएल ने केवल एक लाइन के ई-मेल पत्र से टेंडर भरकर उसी रात अपना टेंडर वापस ले लिया। कंपनी ने फाइजर के साथ सौदा करने का नाटक किया। सोमैया ने कहा कि अवादा फाउंडेशन एक चैरिटेबल ट्रस्ट है उन्होंने भी एक टेंडर भी जमा किया था और जॉनसन एंड जॉनसन को टीका देने की बात कही थी। पर सारे कागजात फर्जी थे। टेलिएसन इंटरनेशनल को 14 जनवरी 2020 को इंग्लैंड में पंजीकृत किया गया था। उसने दावा किया कि स्पूतिक टीका का अधिकार उसके पास है। पर यह दावा भी फर्जी निकला। टेंडर भरने वाली इनमें से कुछ कंपनियों का टर्नओवर सिर्फ लाखों में है। इनमें से कई कंपनियां केवल कागजों पर हैं। उन्हें किसी भी तरह के टीके के आयात-निर्यात या निर्माण या बिक्री का कोई अनुभव नहीं है।

सोमैया ने कहा कि कोविड को राष्ट्रीय चिकित्सा आपातकाल घोषित किया गया है। इसके तहत मुंबई मनपा ने सारे बड़े अधिकार अपने हाथ में ले लिए हैं। उन्होंने कहा कि माफियाओं के 1 करोड़ टीकों का टेंडर “सेट” करने के फैसले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच की जानी चाहिए। भाजपा नेता ने मांग की है कि उन फर्जी कंपनियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जानी चाहिए, जिन्हों फर्जी कागजात के आधार पर टेंडर भरे। भाजपा नेता ने कहा कि आपराधिक कार्रवाई और घोटाले की जांच की मांग को लेकर वे मुंबई पुलिस आयुक्त और मुंबई मनपा आयुक्त से मुलाकात करेंगे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें