27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेट‘हमें चाइनीज मत कहो, हम इंडियन हैं!’

‘हमें चाइनीज मत कहो, हम इंडियन हैं!’

अरुणाचल की मासूम बच्ची का वीडियो वायरल

Google News Follow

अरुणाचल प्रदेश से एक दिल को छू लेने वाली वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में एक मासूम बच्ची बड़े ही अनूठे और मासूमियत भरे अंदाज में नस्लवाद के खिलाफ अपनी बात रखती नजर आ रही है। बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों का दिल जीत रहा है। साथ ही इस वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में मासूम बच्ची को ने अपनी नस्लवाद को लेकर अपनी आपबीती सुनाई। बच्ची ने बताया कि, कैसे उसे एक बार एक व्यक्ति ने चाइनीज कहा था, जिससे उसको बहुत बुरा लगा था। वीडियो में मासूम बच्ची बहुत ही खूबसूरती से लोगों को समझाते हुए अपील करती है कि जब कोई उसे ‘चाइनीज’ कहता है, तो उसे बहुत गुस्सा आता है और अंदर से बहुत दुख होता है।

वायरल वीडियो में बच्ची कहती है कि, हम भी इंडिया हैं, हमको जब कोई चाइनीज कहता है तो बहुत बुरा लगता है। हमको इंडिया बोलो, इंडिया-चाइनीज मत बोलो। प्लीज, ऐसा मत किया करो… प्लीज। वीडियो के अंत में इस प्यारी सी बच्ची ने हाथ जोड़कर और बेहद क्यूट अंदाज में ‘फ्लाइंग किस’ देते हुए सभी से ऐसी बातें न कहने की अपील की। गौरतलब है कि मासूम बच्ची के इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और हर कोई बच्ची के इस बेबाक और प्यारे अंदाज की सराहना कर रहा है, साथ ही पूर्वोत्तर के लोगों के साथ होने वाले नस्लीय भेदभाव पर सोचने के लिए मजबूर कर रहा है।

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें