28 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविनायक मेटे का अंतिम संस्कार ​उनके पैतृक निवास ​बीड में ​होगा ​

विनायक मेटे का अंतिम संस्कार ​उनके पैतृक निवास ​बीड में ​होगा ​

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मेटे की मौत की जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए पुलिस की आठ टीमों को नियुक्त किया गया है।

Google News Follow

​शिव संग्राम संघ के अध्यक्ष व विधायक विनायक मेटे की आकस्मिक मौत के बाद ​​चारों ओर​ शोक की लहर है​|​​ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ​सहित​ अन्य​ पार्टी के सभी नेताओं ने मेटे के निधन पर दुख जताया है​|​​ इस बीच​ शिव संग्राम के स्थनीय नेताओं के अनुसार मेटे के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सोमवार​ 15अगस्त​ को ​​बीड जिले के उत्तमनगर में किया जाए​गा​​।

​विनायक​ ​राव मेटे का पार्थिव शरीर आज 14 अगस्त ​को ​शाम तक बीड स्थित उनके घर लाया जाएगा। उसके बाद कल सुबह से दोपहर 12 बजे तक मेटे के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिवसंग्राम भवन में रखा जाएगा। बाद में दोपहर साढ़े तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शिव संग्राम के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस अंतिम संस्कार में पूरे महाराष्ट्र से कार्यकर्ता आएंगे।

​इससे पहले आज विनायक मेटे के पार्थिव शरीर को मुंबई के वडाला स्थित भक्तिपार्क उनके घर ले जाया जाएगा। उसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक ​उनके​ पार्थिव शरीर का दर्शन किया जा सकता ​हैं। शिव संग्राम के कार्यकर्ता और अन्य नेता मुंबई में उनके आवास पर जमा हो रहे हैं।

​इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मेटे की मौत की जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए पुलिस की आठ टीमों को नियुक्त किया गया है। उधर, स्वराज्य संगठन के अध्यक्ष संभाजी राजे छत्रपति ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विनायक मेटे की मौत के लिए केंद्र और राज्य सरकारें जिम्मेदार हैं​|​ ​ सड़कों पर आपातकालीन राहत के लिए सरकार की क्या योजना है? ​

​यह भी पढ़ें-​

मेटे ​के​ निधन पर पंकजा मुंडे ने शोक व्यक्त किया

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें