28 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविवेक फनसालकर मुंबई के पुलिस कमिश्नर नियुक्त, आज संभालेंगे कमान    

विवेक फनसालकर मुंबई के पुलिस कमिश्नर नियुक्त, आज संभालेंगे कमान    

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच विवेक फनसालकर को मुंबई का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संजय पांडे के कार्यकाल खत्म होने के बाद फनसालकर को मुंबई पुलिस आयुक्त बनाया गया है। संजय पांडे गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद विवेक फनसालकर संजय पांडे की जगह कमान संभालेंगे।

बताते चलें कि 2018 में परमबीर सिंह के बाद विवेक फनसालकर को ठाणे का पुलिस कमिश्नर  बनाया गया था। बाद में विवेक फनसालकर को मुंबई में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) के रूप में तैनात किया गया था। विवेक फनसालकर का ठाणे में शानदार कार्य किया। जिसकी वजह से राज्य सरकार ने उनकी जगह बिना उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था। इस पहले, फनसालकर पुलिस आवास और कल्याण निगम के महानिदेशक और एमडी के रूप में काम कर रहे थे।

गौरतलब है कि विवेक फनसालकर 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने राज्य के आतंकवाद विरोधी दस्ते के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में कार्य किया है। 2008 में ठाणे में हुए सांप्रदायिक दंगों को खत्म करने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। मालूम हो कि विवेक फनासालकर ने अकोला से अपनी पारी की शुरुआत की थी। उन्होंने अकोला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप नियुक्त किये गए थे। इसके बाद विवेक फनसालकर बने एसीबी के अतिरिक्त निदेशक के रूप में भी काम किया है। उन्होंने महाराष्ट्र में हुए सिंचाई घोटाले  मामले को भी संभाला था।

 ये भी पढ़ें 

उद्धव ठाकरे ने CM पद से इस्तीफा दिया 

आखिरी दांव: उद्धव का ‘हिंदुत्व कार्ड’, औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदला 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,016फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें