31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटउद्धव ठाकरे ने CM पद से इस्तीफा दिया 

उद्धव ठाकरे ने CM पद से इस्तीफा दिया 

Google News Follow

सप्ताह भर से महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान का बुधवार को देर रात पटाक्षेप हो गया। उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  पद से इस्तीफा दे दिया। उद्धव ठाकरे की घोषणा के बाद सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने की एमवीए सरकार की याचिका को खारिज कर दिया।

उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट मंत्रियों से कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया तो वह सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। उद्धव ठाकरे ने फेसबुक पर दिए एक बार फिर संबोधन में इस्तीफा देने की घोषणा की। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राकांपा प्रमुख शरद पवार का आभार व्यक्त किया।  उन्होंने कहा कि मैं राकांपा और कांग्रेस का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने मेरा समर्थन किया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी सरकार पर दुर्भाग्य का असर पड़ा है।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने बागी विधायकों को वह सब दिया जो वे चाहते थे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट लेने के लिए एमवीए सरकार को महाराष्ट्र के राज्यपाल के निर्देश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को सीएम उद्धव ठाकरे से सदन में बहुमत साबित करने को कहा।

वहीं एकनाथ शिंदे ने कहा, ”हमारे पास 50 विधायक हैं, दो तिहाई से ज्यादा विधायक हैं. हमें फ्लोर टेस्ट की चिंता नहीं है और हम टेस्ट पास कर लेंगे.”मुंबई पुलिस ने गुरुवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले विधान भवन के पास सुरक्षा बढ़ा दी है और उस मार्ग पर जहां शिवसेना के बागी विधायक हवाई अड्डे से ले जा सकते हैं। सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें 

आखिरी दांव: उद्धव का ‘हिंदुत्व कार्ड’, औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदला 

शिवसेना के बागी विधायकों ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया 51 लाख

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें