28 C
Mumbai
Monday, March 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेटग्राम पंचायतों के 7000 सीटों के लिए 21 दिसंबर को मतदान

ग्राम पंचायतों के 7000 सीटों के लिए 21 दिसंबर को मतदान

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के 4,554 ग्राम पंचायतों में विभिन्न कारणों से 7,130 रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव 21 दिसंबर, 2021 को होगा। राज्य चुनाव आयुक्त यूपीएस मदान ने गुरुवार को यह जानकारी दी।  श्री मदान ने बताया कि उन ग्राम पंचायत सदस्य सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है जो मृत्यु, इस्तीफे, अयोग्यता या अन्य कारणों से खाली हो गए हैं। इसके लिए नामांकन 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे।

इनकी स्क्रीनिंग 7 दिसंबर, 2021 को की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 9 दिसंबर 2021 को दोपहर 3 बजे तक है। उसी दिन चुनाव चिन्हों का वितरण किया जाएगा। मतदान 21 दिसंबर, 2021 को होगा। मतदान सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। हालांकि गढ़चिरौली जिले के लिए मतदान सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इन सभी जगहों पर 22 दिसंबर 2021 को मतगणना होगी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,944फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें