34 C
Mumbai
Thursday, November 12, 2026
होमन्यूज़ अपडेटव्यायाम के कितनी देर बाद नहाना सही, क्या कहता है आयुर्वेद?

व्यायाम के कितनी देर बाद नहाना सही, क्या कहता है आयुर्वेद?

Google News Follow

जिम या सुबह की एक्सरसाइज के तुरंत बाद नहाना लगभग हर किसी की आदत है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद इसके लिए सही समय बताता है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय इस विषय में स्पष्ट जानकारी देता हैं। आयुर्वेद बताता है कि व्यायाम के बाद स्नान करने का सबसे अच्छा समय कम से कम आधा घंटा (30 मिनट) बाद माना जाता है।

आयुर्वेद में स्नान को सिर्फ शरीर की सफाई नहीं, बल्कि एक तरह का ध्यान और वेलनेस रिचुअल माना गया है। एक्सरसाइज के तुरंत बाद नहाने से शरीर का तापमान अचानक बदलता है, जिससे मांसपेशियों में जकड़न, सिरदर्द या थकान हो सकती है।

वहीं, व्यायाम खत्म होने के आधे घंटे बाद नहाने से कई अद्भुत फायदे मिलते हैं। इससे नींद गहरी आती है। बालों का झड़ना और रूखापन कम होता है। शरीर और मन में शांति, ताजगी और एनर्जी आती है। पसीने की बदबू पूरी तरह खत्म हो जाती है। बालों के साथ ही यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इससे त्वचा पर चमक बढ़ती है और मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं।

योग एक्सपर्ट बताते हैं कि व्यायाम के बाद शरीर को पहले सामान्य तापमान पर आने दें। इस दौरान हल्का पानी पिएं, 10-15 मिनट आराम करें और सांसें सामान्य होने दें। फिर गुनगुने पानी से स्नान करें। ठंडा पानी तुरंत इस्तेमाल न करें, खासकर सर्दियों में। आयुर्वेद के जानकार बताते हैं कि नहाते समय गहरी सांस लें, पानी को शरीर पर धीरे-धीरे बहने दें और मन को शांत रखें। इससे न सिर्फ शरीर, बल्कि दिमाग भी पूरी तरह रिफ्रेश हो जाता है।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका: कैलिफ़ोर्निया के स्टॉकटन में पारिवारिक समारोह पर गोलीबारी, बच्चों सहित 4 की मौत, 14 घायल!

ISD कॉल धोखाधड़ी मामले में CBI कोर्ट का फैसला, BSNL के दो इंजीनियरों को जेल

मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी ने की उत्तराखंड के ‘विंटर टूरिज्म’ पर चर्चा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें