27.8 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमलिक पर वानखेड़े परिवार का एक और वार, SC-ST एक्ट के तहत...

मलिक पर वानखेड़े परिवार का एक और वार, SC-ST एक्ट के तहत की शिकायत 

एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के परिवार ने नवाब मलिक पर मानहानि के बाद अब एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत की है

Google News Follow

मुंबई। आर्यन खान को ड्रग्स केस में क्रूज से गिरफ्तार करने वाले एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर लगातार नवाब मलिक द्वारा लगाए जा रहे नए-नए आरोपों के बीच वानखेड़े परिवार ने मानहानि के बाद अब एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत की है। शिकायत में नवाब मलिक पर एफआईआर करने की मांग की गई है। बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने नवाब मलिक को आज यानी मंगलवार तक मानहानि मामले ने हलफनामा देने को कहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के पिता ध्यानदेव वानखेड़े ने ओशिवारा के अस्टिट कमिश्नर ऑफ पुलिस यानी सहायक पुलिस आयुक्त के पास महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत परिवार की जाति के बारे में झूठे आरोप लगाने की शिकायत दर्ज कराई है। वानखेड़े फैमिली की डिमांड है कि मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को महाराष्ट्र के मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता नवाब मलिक को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB), मुंबई क्षेत्रीय इकाई निदेशक समीर वानखेड़े के पिता ध्यानदेव वानखेड़े द्वारा दायर मानहानि के एक मुकदमे के जवाब में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति माधव जामदार की अवकाशकालीन पीठ ने मलिक को मंगलवार तक अपना हलफनामा दाखिल करने का निर्देश देने के साथ ही इस मामले को बुधवार के लिए सूचीबद्ध कर दिया। न्यायमूर्ति जामदार के अनुसार, ‘आप (मलिक) कल तक अपना जवाब दाखिल करें। यदि आप ट्विटर पर जवाब दे सकते हैं तो आप यहां भी जवाब दे सकते हैं।’

उन्होंने वादी (ध्यानदेव वानखेड़े) के खिलाफ कोई और बयान देने से मलिक पर रोक लगाने का आदेश जारी किये बगैर यह निर्देश दिया। ध्यानदेव की ओर से पेश हुए अधिवक्ता अरशद शेख ने कोर्ट से कहा कि प्रतिवादी (मलिक द्वारा) प्रतिदिन कुछ झूठा और मानहानी वाला बयान दे रहा है। इस पर फिर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की जाती है जो और भी अपमानजक होती है। शेख ने दलील दी, ‘आज सुबह, प्रतिवादी ने समीर वानखेड़े की साली के खिलाफ एक ट्वीट किया।

‘ध्यानदेव ने केस कर मलिक से सवा करोड़ रुपये की मानहानि की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मलिक ने उनके बेटे समीर वानखेड़े और परिवार के खिलाफ प्रेसवार्ता तथा सोशल मीडिया के जरिए अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। मालूम हो कि एक क्रूज से शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान सहित अन्य लोगों को ड्रग्स लेने और रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 30 अक्टूबर को आर्यन खान को जेल से रिहा कर दिया गया। इस केस के सामने आने के बाद से ही महाराष्ट्र सरकार में मंत्री  नवाब मलिक लगातार एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर आरोप लगा रहे हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें