29 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमन्यूज़ अपडेट​अमरावती जिले में ​मूसलाधार​ बारिश​​ से जनजीवन अस्तव्यस्त

​अमरावती जिले में ​मूसलाधार​ बारिश​​ से जनजीवन अस्तव्यस्त

वरूद-अमरावती राजमार्ग पर बना पुल पानी में डूब गया और वरूद और जारुद के बीच संपर्क टूट गया।

Google News Follow

Related

​मौसम विभाग की ओर से महाराष्ट्र के जिलों में भारी बारिश को लेकर जारी एलर्ट ​जारी किया गया है| वही​​ रविवार की​ रात्रि से अमरावती जिले में मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है| जिले​ के​ वरुद तालुका बाढ़ की चपेट में आ गया है|​ ​ वरूद शहर के निचले क्षेत्रों​ ​में बाढ़ का पानी घुस गया है|​​​ ​वही,​ शेंदुरजनाघाट, पुसला, वरूद, बेनोदा, वाथोडा राजस्व मंडल में 75 से 110 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
​अमरावती जिले अधिकांश भागों जारूद, सतनूर, गवनकुंड, बहाडा, शेंदुरजनाघाट बाढ़ की चपेट में हैं। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण हजारों ग्रामीणों को जागकर रात भर जाग कर व्यक्तित करना पड़ा रहा है। रविवार को लगातार हो रही बारिश के कारण वरूद-अमरावती राजमार्ग कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था।

जिले का ​शेकदारी परियोजना ओवरफ्लो होने के​ कारण ​शेंदुरजना घाट, जारुद, मंगरौली पेठ के गांवों देवना, चुडामनी, सोकी नदियों में बाढ़ आ गई। नदी के किनारे की बस्तियों में पानी घुस गया। गवनकुंड में कपिलेश्वर शिव मंदिर ​भी ​पानी में डूब गया। वरूद-अमरावती राजमार्ग पर बना पुल पानी में डूब गया और वरूद और जारुद के बीच संपर्क टूट गया। इसके चलते यातायात ठप हो गया।​ बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत व बचाव के लिए अमरावती से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है|

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान ​​से​ PM मोदी की बहन ने राखी भेजी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,277फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें