29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटWestern Railway:15 डिब्बों वाली लोकल शुरू, तो क्या बढ़ेगी सवारी क्षमता

Western Railway:15 डिब्बों वाली लोकल शुरू, तो क्या बढ़ेगी सवारी क्षमता

Google News Follow

मुंबई। पश्चिम रेलवे ने अंधेरी और विरार स्टेशनों के बीच सोमवार से अपने ‘स्लो कॉरिडोर’ पर 15 डिब्बों की लोकल ट्रेन की सेवा शुरू की है। पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक पश्चिम रेलवे केवल ‘फास्ट कॉरिडोर’ पर ही 15 डिब्बों वाली उपनगरीय ट्रेन सेवा का परिचालन कर रहा था। पर अब 15 कोच वाली लोकल ट्रेन स्लो लाइन पर भी चलेगी। इस कदम से ट्रेन सेवाओं में सवारी क्षमता में 25 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि सोमवार से 25 नयी सेवाओं के जुड़ने से पश्चिम रेलवे उपनगरीय मार्ग पर 15 डिब्बों वाली उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की कुल संख्या 79 हो गई है। पश्चिम रेलवे (दक्षिण मुंबई में) चर्चगेट और (पड़ोस के पालघर में) दहानू स्टेशनों के बीच कुल 1,367 उपनगरीय ट्रेन सेवाएं संचालित करता है। ठाकुर ने कहा कि पश्चिम रेलवे ने 13 डाउन और 12 अप सेवाओं सहित 25 उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को 12 डिब्बों से 15 डिब्बों वाली सेवा में बदल दिया है। इनमें से 18 सेवाएं ‘स्लो कॉरिडोर’ पर और सात उपनगरीय ट्रेन नेटवर्क के ‘फास्ट कॉरिडोर’ पर संचालित की जाएंगी। पश्चिम रेलवे ने रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘12 डिब्बों वाली ट्रेन सेवा को 15 डिब्बों वाली सेवा में बदलने से यात्रियों को बहुत फायदा होगा, क्योंकि इससे इन ट्रेन सेवाओं की वहन क्षमता में 25 प्रतिशत की वृद्धि होगी।’’ ‘स्लो कॉरिडोर’ पर 15 डिब्बों वाली ट्रेनों के संचालन के लिए, पश्चिम रेलवे ने अंधेरी और विरार के बीच 14 रेलवे स्टेशनों पर 27 प्लेटफार्मों का विस्तार किया है। उपनगरीय लोकल ट्रेनों में भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से, पश्चिम रेलवे ने 2009 में मुंबई में 15 डिब्बों की पहली ट्रेन सेवा शुरू की थी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें