29.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटवैक्सीन घोटाला हो रहा क्या? मुंबई भाजपा MLA ने किया दावा

वैक्सीन घोटाला हो रहा क्या? मुंबई भाजपा MLA ने किया दावा

Google News Follow

मुंबई। मुंबई मुलुंड के भाजपा विधायक ने किसी वैक्सीन घोटाले का शक जाहिर किया है और जांच की मांग की है। महाराष्ट्र के मुलुंड के भाजपा विधायक मिहिर कोटेचा ने एक सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि- कल एक महिला ने मुझे अपनी पहली खुराक का प्रमाणपत्र दिखाया, जो वैक्सीन न लेने के बावजूद उसके घर पर पहुंचाया गया था। अब उसे डर है कि उसे पहली खुराक मिलेगी या नहीं। यहां एक बड़े वैक्सीन घोटाले की गंध आ रही है, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुंबई में हर टीका का ऑडिट कराया जाना चाहिए। दोषी पाए गए बीएमसी के किसी भी कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया जाना चाहिए। अगर मुझे BMC आयुक्त से संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को लिखूंगा। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार द्वारा अब तक राज्यों /केंद्र शासित प्रदेशों को 18 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की गई हैं। 90 लाख से अधिक खुराक अभी भी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के साथ उपलब्ध हैं। इसके अलावा 7 लाख से अधिक खुराक अगले 3 दिनों में राज्यों को दी जाएगी। गौरतलब है कि वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन सेंटरों पर मुंबईकरों की खूब भीड़ उमड़ रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें