30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदेवेंद्र फडणवीस और शरद पवार की मुलाकात, क्या हुई बात?

देवेंद्र फडणवीस और शरद पवार की मुलाकात, क्या हुई बात?

Google News Follow
मुंबई। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के आवास पर उनसे मुलाकात की। शरद पवार (80) की पित्ताशय की सर्जरी हुई थी और स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उन्होंने फिर से अपनी गतिविधियां शुरू की है।
 भाजपा नेता फडणवीस ने पवार से मुलाकात के बाद ट्वीट किया ”यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। यह बैठक सुप्रीम कोर्ट द्वारा मराठों को दाखिलों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने वाले, महाराष्ट्र के कानून को रद्द करने के फैसले की पृष्ठभूमि में हुई”। मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार के रवैये को लेकर भाजपा ने पांच जून को विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस भी राज्य की उद्धव ठाकरे नीत सरकार के घोर आलोचक रहे हैं।
मराठा आरक्षण पर उन्होंने केंद्र में सत्तारूढ़ दल को एक समाधान के साथ आने के लिए कहा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 5 मई को समुदाय को नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण देने वाले राज्य के कानून को रद्द कर दिया। वहीं , दूसरी ओर शिवसेना के मुखपत्र में  मराठा आरक्षण पर मोदी सरकार को घेरने की बात कही गई है।मुखपत्र में  आरक्षण को मराठा अस्मिता से जोड़ा गया है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें