30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMaharashtra: कहां गायब हो गए अनिल देशमुख,फोन भी नॉट रीचेबल?

Maharashtra: कहां गायब हो गए अनिल देशमुख,फोन भी नॉट रीचेबल?

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख लापता हो गए है। पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने आशंका जताई है कि देशमुख कहीं भाग तो नहीं गए। उनकी तलाश में ईडी ने रविवार को उनके विधानसभा क्षेत्र काटोल में छापेमारी की थी। 100 करोड़ वसूली मामले में अब तक ईडी उन्हें तीन बार समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला चुकी है पर वे ईडी के सामने पेश नहीं हुये। उनके दो सचिवो को ईडी गिरफ्तार कर चुकी है। इस लिए देशमुख अपनी गिरफ्तारी को लेकर डरे हुए हैं। इस बीच उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में भी एक याचिका दाखिल की है, जिस पर सभी तक सुनवाई पूरी नहीं हुई है।
ईडी अब तक देशमुख की 4 करोड़ 2 लाख की संपत्ति को जब्त कर चुकी है।

उनके बेटे और पत्नी को भी ईडी ने समन जारी किया है। ईडी सूत्रों के अनुसार जब्त की प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत करीब 300 करोड़ है। एजेंसी अभी देशमुख की अन्य सम्पतियों को जब्त करने वाली है। बता दे कि मुंबई के पूर्व पुकिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि गृहमंत्री रहते देशमुख ने तत्कालीन पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को मुंबई के बार व रेस्टोरेंट से हर माह 100 करोड़ रुपए की वसूली करने को कहा था। भाजपा नेता सोमैया ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि ‘अनिल देशमुख गायब हैं। ईडी उन्हें तीन नोटिस भेज चुकी है पर वे मुंबई, नागपुर व काटोल में कहीं नहीं मिल रहे। मुझे डर है कि कहीं वे भाग तो नहीं गए’ उनका मोबाइल भी बंद है और ईडी उनसे संपर्क नहीं कर पा रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें