27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकहां गायब हो गए बाप-बेटे?ED के समक्ष चौथी बार भी पेश नहीं...

कहां गायब हो गए बाप-बेटे?ED के समक्ष चौथी बार भी पेश नहीं हुए देशमुख

Google News Follow

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके बेटे ऋषिकेश देशमुख को समन जारी करके पूछताछ के लिए बुलाया था,पर ईडी के समन के बावजूद दोनों जांच में शामिल नहीं हुए, यह चौथी बार है जब अनिल देशमुख समन भेजने के बाद भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं.वहीं ईडी के सूत्रों का कहना है, ‘ईडी का अनिल देशमुख से संपर्क नहीं हो पा रहा है. हम नहीं जानते हैं कि देशमुख कहां हैं. उनकी मौजूदा लोकेशन की किसी को जानकारी नहीं है। हम आज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. हमें उम्‍मीद है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद देशमुख जांच में सहयोग देंगे।

एनसीपी के नेता अनिल देशमुख और उनके बेटे ऋषिकेश देशमुख को दो अगस्त को ईडी के दक्षिण मुंबई स्थित कार्यालय में मामले के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा गया था. यह अनिल देशमुख को चौथा समन था. सूत्रों ने कहा कि पीएमएलए के प्रावधानों के तहत नोटिस जारी किया गया है क्योंकि एजेंसी इस मामले में उनका बयान दर्ज करना चाहती है. देशमुख मामले में पूछताछ के लिए ईडी के सामने कम से कम तीन समन पर भी पेश नहीं हुए हैं. उनके बेटे और पत्नी को भी बुलाया गया था और वे भी पेश नहीं हुए.सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा था कि ईडी द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण के लिए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की याचिका पर तीन अगस्त को सुनवाई होगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें