31.1 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविस्फोटक से भरी कार मिलने से पहले आखिर कहां जा रही थीं...

विस्फोटक से भरी कार मिलने से पहले आखिर कहां जा रही थीं नीता अंबानी?

Google News Follow

मुंबई। एंटीलिया केस में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। एक ओर जहां ठाणे कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के लिए सचिन वाजे ने पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को सुपारी दी थी। अब एक और खुलासा हुआ है, जिसमें कहा गया है कि कार में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद  मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपना गुजरात दौरा रद्द कर दिया था। एनआईए को यह जानकारी मुकेश अंबानी के आवास पर लगी सुरक्षा के चीफ ने दी। बता दें कि मुकेश अम्बानी के घर के पास एक कार में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया था। इसके बाद इस घटना ने खादी और खाकी दोनों के चहरे उजागर किये।

मुकेश अंबानी के आवास के सुरक्षा प्रमुख ने बताया कि विस्फोटकों वाली गाड़ी और धमकी भरा पत्र एंटीलिया के बाहर मिलने की खबर मिलते ही नीता अंबानी ने तुरंत यह बात अपने पति मुकेश अंबानी को बताई। उस दिन उन्हें गुजरात के जामनगर में एक कार्यक्रम में जाना था। इसके बाद उनके उस कार्यक्रम को पहले रि-शेड्यूल किया गया, लेकिन बाद में उस क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त की सलाह पर नीता अंबानी ने वो दौरा रद्द कर दिया था। सुरक्षा प्रमुख का यह बयान 25 फरवरी को अंबानी के घर के पास जिलेटिन की छड़ों के साथ एसयूवी वाहन मिलने के बाद एनआईए ने दर्ज किया था। अंबानी के आवास के सिक्योरिटी चीफ का यह बयान कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के सिलसिले में बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और 9 अन्य के खिलाफ एनआईए द्वारा दायर की गई चार्जशीट में दर्ज है।

एनआईए ने यह चार्ज शीट 3 सितंबर को विशेष न्यायालय में दाखिल की है। अंबानी के आवास के सिक्योरिटी चीफ ने एनआईए को बताया कि पहले भी कई जगहों से धमकियां मिल रही थीं ,लेकिन वे सारी धमकियां अक्टूबर 2020 में शुरू हुए किसानों के विरोध के संबंध में थीं ,लेकिन 24-25 फरवरी की रात माइकल रोड पर अंबानी के आवास के ठीक बाहर एक स्कॉर्पियो कार लावारिस हालत में मिली। उस कार में कुछ जिलेटिन की छड़ें और एक धमकी भरा पत्र पाया गया था ,इस पत्र की जानकारी मिलते ही नीता अंबानी ने तुंरत मुकेश अंबानी को इसकी सूचना दी। नीता अंबानी ने अपना गुजरात जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया ,साथ ही, सुरक्षा प्रमुख ने यह भी बताया है कि विस्फोटक से भरी कार मिलने के मामले में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को किसी खास व्यक्ति पर शक नहीं है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें