33 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकौन है मूसा जो जंगल से चलाता है अपना "राज'', क्यों है...

कौन है मूसा जो जंगल से चलाता है अपना “राज”, क्यों है NCB की रडार पर

Google News Follow

Related

मुंबई। मुंबई का सबसे बड़ा ड्रग्स माफिया मूसा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की रडार पर है। बॉलीवुड से भी इसका कनेक्शन है। बताया जाता है कि बॉलीवुड में ड्रग्स की सप्लाई मूसा द्वारा ही की जाती है। मूसा अफ्रीकी नागरिक है। इसके बॉडीगॉर्ड हाल ही में गिरफ्तार किया गया। कहा जाता है कि मूसा का संबंध कोलंबियन कार्टेल  है जो दुनिया के सबसे खूंखार व्यक्तियों में गिना जाता है। बता दें कि मूसा का नाम सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी सामने आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक NCB ने बीते हफ्ते मूसा को गिरफ्तार करने के लिए रेड मारी थी लेकिन वो भागने में कामयाब रहा। NCB सूत्रों के मुताबिक मूसा की एक सुरक्षा टीम है।  उसके साथ बंदूक और तलवारों से लैस बॉडीगार्ड्स भी होते हैं। मूसा अपना पूरा काला कारोबार मानखुर्द और वाशी के बीच एक जंगल के इलाके से चलाता है। मूसा और उसके लोग इस इलाके से पूरी तरह वाकिफ हैं, लेकिन पुलिस और अन्य एजेंसियों के लोगों के लिए जंगल के आसपास दलदल होने के चलते यहां तक पहुंचना आसान नहीं है।
बीते हफ्ते NCB ने जो छापा मारा था उसमें मूसा तो भाग निकला लेकिन उसका पर्सनल बॉडीगार्ड ओबियोरा एकवेलर गिरफ्तार कर लिया गया था। मूसा के लोगों ने इस छापेमारी के दौरान एनसीबी के अधिकारियों पर फायरिंग की थी, जिसमें कई लोग घायल भी हो गए थे। मूसा मुंबई में कोकीन, हेरोइन और एमडी का सब से बड़ा सप्लाइयर है। उसका नाम सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद ड्रग रैकेट से जुड़े मामले की छानबीन में भी सामने आया था।  माना जाता है कि मुंबई की पॉश पार्टियों में उसी की ड्रग सप्लाई होती है। NCB सूत्रों के मुताबिक मूसा कभी भी अपने अड्डे यानी जंगल से बाहर नहीं जाता है।
मुंबई के सारे ड्रग्स पैडलर यहीं आते हैं और ड्रग खरीद कर ले जाते हैं। हालांकि अड्डे में जा कर मूसा से मिलना आसान नहीं, उसकी सुरक्षा टीम हर एक शख्स पर कड़ी नज़र रखती है। अड्डे में आने से पहले मूसा का अंगरक्षक ड्रग्स लेने आए पैडलर की बंदूक और तलवार की नोक पर तलाशी लेता था, फिर उसका फ़ोटो खींचता है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,227फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें