27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेट11 लोगों की जानें लेकर,चला गया ताऊ ते, तूफान ने मुंबई को...

11 लोगों की जानें लेकर,चला गया ताऊ ते, तूफान ने मुंबई को खूब खरोचा

Google News Follow

मुंबई। ताऊ ते तबाही मचाकर चला गया। ताऊ ते के ताडंव से 11 लोगों की मौत हुई है। जान गंवाने वालों में से 4 रायगढ़ जिले से, रत्नागिरी और ठाणे से 2-2, सिंधुदुर्ग और धुले से 1-1 हैं। एक व्यक्ति की मौत मुंबई के मीरा रोड इलाके में हुई है। प्रभावित इलाकों में नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सिर्फ सिंधुदुर्ग जिले में 5.77 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक ताऊ ते की वजह से मुंबई में 114 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। ऊर्जा विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान से 6349 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इनमें से 2,689 गांवों में सुविधा बहाल हो गई है।

अभी भी तूफान प्रभावित 16,001 डीटीसी, 119 हाइटेंशन और 209 लो-टेंशन की लाइनों को ठीक करने का काम चल रहा है। पेडर रोड के गमदिया जंक्शन, नेताजी पालकर चौक, आरटीआई जंक्शन, हिंदमाता जंक्शन, मिलन सब-वे, छेड़ा नगर जंक्शन, माटुंगा सर्कल, सायन सर्कल और घाटकोपर के डेरासर लेन समेत कई जगहों पर जल-जमाव हो गया। मुंबई में कुल 479 स्थानों पर पेड़ गिरे। बीएमसी के अनुसार, मुंबई शहर में 156, पूर्वी उपनगर में 78 और पश्चिम उपनगर में 243 स्थानों पर पेड़ गिरने की शिकायत मिली है। इस दौरान कुल 17 शॉर्ट सर्किट की भी शिकायतें आईं। शहर में 6, पूर्वी उपनगर में 2 और पश्चिम उपनगर में 9 स्थानों पर शॉर्ट सर्किट की घटनाएं सामने आईं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें