25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविश्व कप विजेताओं पर बरसा पैसा, BCCI देगा 131 करोड़ रुपए का...

विश्व कप विजेताओं पर बरसा पैसा, BCCI देगा 131 करोड़ रुपए का नकद इनाम

Google News Follow

Related

न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार (10मार्च)को अहमदाबाद में खेले गए T20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने 96 रन से जीत हासिल की, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के नकद इनाम की घोषणा कर दी है।

इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने साल 2024 में T20 विश्व कप खिताब अपने नाम किया था। उस समय विजेता टीम को 125 करोड़ रुपए का इनाम मिला था। पिछली बार की तुलना में बीसीसीआई ने इस बार नकद इनाम में 6 करोड़ रुपए का इजाफा किया है।

BCCI की ओर से जारी बयान में कहा गया, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के नकद इनाम की घोषणा की है। बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में भी उनकी लगातार सफलता की कामना करता है।”

भारत ने साल 2024 में T20 विश्व कप खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था। इस बार कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में थी। भारत आईसीसी मेंस T20 विश्व कप का खिताब बरकरार रखने वाला पहला देश बन गया है। इसी के साथ भारत तीन बार आईसीसी मेंस T20 विश्व कप जीतने वाला पहले देश बन गया है।

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में कीवी टीम 19 ओवर में महज 159 रन पर सिमट गई।

96 रन से फाइनल मैच जीतने के साथ भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से दी जाने वाली 2.34 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 21.5 करोड़ रुपए) की विजेता राशि अपने नाम की, जबकि उपविजेता न्यूजीलैंड को 1.17 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 10.75 करोड़ रुपए) मिले।

यह भी पढ़ें:

‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ का पाठ लिखा पुस्तक वापस, NCERT ने मांगी माफी

“समानता का एक रास्ता यूनिफॉर्म सिविल कोड भी है”

बहरीन: ईरान मिसाइल हमलों का महिमामंडन करने वाले 5 पाकिस्तानी और 1 बांग्लादेशी गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,013फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें