29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई में मनाया गया विश्व बेघर दिवस

मुंबई में मनाया गया विश्व बेघर दिवस

Google News Follow

मुंबई। सरकार की योजना को सफल बनाने के लिए बेघर लोगों को पहल करने की जरूरत है। उक्त बातें अनिल गलगली ने कही। गलगली ने कहा कि  सरकार ने मुंबई में फुटपाथ पर रहने वाले बेघर लोगों के अधिकारों के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है, लेकिन हकीकत कुछ और है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि बेघरों को भी सरकार की योजना को सफल बनाने के लिए पहल करने की जरूरत है।

विश्व बेघर दिवस के अवसर पर संगठन के अध्यक्ष एवं राज्य आश्रय निगरानी समिति के सदस्य बृजेश आर्य द्वारा वरली एवं माहिम में बेघर लोगों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनिल गलगली ने कहा कि लगातार फॉलोअप के बाद अब मुंबई नगर निगम ने बेघरों को प्रशिक्षण और आश्रय देने की घोषणा की है।

केंद्र सरकार के माध्यम से सभी को उनका सही घर मिल जाए तो समस्या का समाधान हो जाएगा। बृजेश आर्य ने कहा कि समस्याएं कई हैं और अब सकारात्मक बदलाव सामने आ रहा है। हम सभी को मिलकर इसका सामना करना होगा। इस मौके पर अमित बेतवाला, सुभाष रोकडे, लीना पाटिल, रामू परमार, बसंती परमार, रेखा चावड़ा, जबरा चावड़ा, गीता चावड़ा, मधु परमार, काली चौहान, केसरी नागानी, संगीता चौहान, श्यामू परमार मौजूद थे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें