29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेटWTC Final: भारतीय टीम को मिली फाइनल में एंट्री, ऑस्ट्रेलिया से होगी...

WTC Final: भारतीय टीम को मिली फाइनल में एंट्री, ऑस्ट्रेलिया से होगी जंग

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के आखिरी टेस्ट मैच के खत्म होने से पहले ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है।

Google News Follow

भारतीय क्रिकेट टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के आखिरी टेस्ट मैच के खत्म होने से पहले ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। दरअसल न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच क्राइस्टचर्च में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। न्यूजीलैंड ने यह रोमांचक टेस्ट मैच आखिरी गेंद पर 2 विकेट से जीत लिया।

हालांकि इंदौर टेस्ट में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया की जगह पक्की हुई, लेकिन भारत की निर्भरता श्रीलंका-न्यूजीलैंड के टेस्ट मैच पर टिक गई। भारतीय फिल्म लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। पिछले संस्करण के फाइनल में विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने मात दी थी। लेकिन इस बार उसी न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाने में मदद की है। वहीं अगर न्यूजीलैंड यह मैच हार जाता तो भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचना मुश्किल था। जून 2023 से फाइनल मुकाबला खेला जाएगा जिसमें भारत के सामने होगी ऑस्ट्रेलिया की चुनौती। वहीं अब रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया की नजरें होंगी इतिहास रचने पर।

भारत ने इस चैम्पियनशिप में कुल 18 मैच खेले, इनमें 10 में जीत और 5 में हार मिली। जबकि 3 टेस्ट ड्रॉ रहे। टीम इंडिया प्वाइंट टेबल में नंबर-2 पर रही, जबकि ऑस्ट्रेलिया 19 मैच में 11 जीत के साथ नंबर-1 पर रही। हर टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में 6-6 सीरीज़ खेलनी थीं, जिसमें 3 अपने घर में और 3 विदेश में था।

ये भी देखें 

IND vs AUS: खत्म हुआ इंतजार, विराट कोहली ने जड़ दिया 75वां शतक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें