30 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियाVidhan sabha Election 2024: अरुणाचल में भाजपा एकतरफा जीत की ओर, ​एनपीपी...

Vidhan sabha Election 2024: अरुणाचल में भाजपा एकतरफा जीत की ओर, ​एनपीपी को छह सीटें​!​

Google News Follow

देश में लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों ओडिशा, आंध्र प्रदेश सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा के लिए भी मतदान हुए हैं। इनमें से पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान 19 अप्रैल को कराए गए थे। फिलहाल इस राज्य में पेमा खांडू मुख्यमंत्री हैं। आज नतीजों के बाद राज्य में आठवीं विधानसभा का गठन होगा।

अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों के लिए मतगणना 4 जून को ही होगी। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीटें हैं, जिनमें से 50 सीटों पर मतदान हुआ और 10 सीटों पर निर्विरोध ही भाजपा उम्मीदवार जीत चुके हैं। ​

अरुणाचल प्रदेश की 50 विधानसभा सीटों के लिए रविवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ वोटों की गिनती शुरू हो गई। चुनाव अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पवन कुमार सेन ने कहा कि राज्य में भारी बारिश के बीच सुबह छह बजे 24 जिला मुख्यालयों में गिनती शुरू की गई।दोपहर तक अंतिम नतीजे आने की उम्मीद है।

चुनाव आयोग ने राज्य में मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली है। सुबह छह बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, मतगणना के लिए 25 जिला मुख्यालयों पर 40 मतगणना काउंटर बनाए गए हैं। यहां सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। उसके बाद ईवीएम से गिनती शुरू होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर तक सारे नतीजे आ जाएंगे। ​

भाजपा के पास इस राज्य में 43 सीटें हैं। छह सीटों के साथ जनता दल इस राज्य में दूसरा सबसे बड़ा दल है। नेशनल पीपुल्स पार्टी और कांग्रेस के खाते में तीन-तीन विधानसभा सीटें हैं, जबकि तीन विधायक निर्दलीय हैं। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल और जनता दल (सोशलिस्ट) के पास एक-एक सीट है। गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल दो जून को खत्म हो रहा है।​

​यह भी पढ़ें-

एग्जिट पोल से पहले खड़गे के घर पर ‘इंडिया’ अघाड़ी के नेताओं की बैठक!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें