31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाकंगना ​राणावत​ को एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ महिला ने ​​जड़ा थप्पड़!

कंगना ​राणावत​ को एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ महिला ने ​​जड़ा थप्पड़!

Google News Follow

हिमाचल के मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद चुनी गईं अभिनेत्री कंगना ​राणावत​ को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अपमानजनक घटना का सामना करना पड़ा। कंगना ​राणावत​ ने आरोप लगाया कि जब वह हवाईअड्डे पर पहुंचीं तो सीआईएसएफ अधिकारी कुलविंदर कौर ने उन्हें रोका​, जिसके बाद कुलविंदर कौर को हिरासत में लिया गया है​|​ कंगना ​​राणावत​ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचीं​|​ वह दिल्ली जाना चाह​ती​ थी|​ उस वक्त बोर्डिंग के लिए जाते वक्त ये ​घटना​ हुई|​​ इसके बाद इस घटना ​की काफी चर्चा ​हो​ रही है​|​

इन सभी घटनाओं के बाद कंगना राणावत दिल्ली पहुंच गई हैं| उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सीआईएसएफ की महानिदेशक नीना सिंह को यह सारी घटना बताई है| कंगना ने आरोप लगाया है कि कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने चंडीगढ़ हवाईअड्डे के पर्दा क्षेत्र में उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें रोककर रखा। इस घटना के बाद कुलविंदर कौर को हिरासत में लिया गया है| उनकी जांच जारी है| चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीसीटीवी फुटेज जांचने की तैयारी चल रही है|

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी बॉलीवुड क्वीन कंगना राणावत के सिर जीत का ताज सजा है। कंगना ने मंडी की बाजी मार ली, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। संसदीय क्षेत्र मंडी के चुनावी रण में 10 प्रत्याशी उतरे थे। मंडी सीट पर देशभर की नजरें लगी हुई थीं। मुख्य मुकाबला कंगना और विक्रमादित्य सिंह के बीच ही रहा। कंगना ने कुल 5,37,022 वोट हासिल किए।

यह भी पढ़ें-

संसद में महिलाओं का प्रतिशत कम ​हुआ​; किस पार्टी में सबसे ज्यादा महिला सांसद हैं?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें