28.8 C
Mumbai
Tuesday, November 10, 2026
होमदेश दुनियाचंद्रबाबू नायडू बने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, लगातार चौथी बार ली शपथ!

चंद्रबाबू नायडू बने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, लगातार चौथी बार ली शपथ!

Google News Follow

तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए। बतौर सीएम यह नायडू की चौथी पारी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। नायडू सरकार में टीडीपी से 21, जनसेना से दो और भाजपा से एक को मंत्री बनाया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को टीडीपी और एनडीए ने नायडू को अपने विधायक दल नेता चुना था।

चंद्रबाबू नायडू का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 11:27 बजे विजयवाड़ा में संपन्न हुआ|चंद्रबाबू नायडू ने अपने मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण पर ज्यादा जोर दिया है| चंद्रबाबू की कैबिनेट में जनरल कैटेगरी से 13 मंत्री होंगे| ओबीसी, एससी वर्ग से 7-7 मंत्री और एसटी और अल्पसंख्यक वर्ग से एक-एक मंत्री को रखा गया। शपथ लेने वाले सभी 24 लोगों के नाम पहले ही तय किए गए थे|

चंद्रबाबू नायडू ने पवन कल्याण को भी अपनी कैबिनेट में मंत्री बनाएंगे| पवन कल्याण को चंद्रबाबू ने उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश की थी। इसलिए पवन कल्याण का राज्य का उपमुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है| आंध्र प्रदेश विधान सभा में कुल 175 सदस्य हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री समेत कुल 26 मंत्री हो सकते हैं| कहा जा रहा है कि चंद्रबाबू की कैबिनेट में भाजपा के मंत्रियों को भी मौका दिया जाएगा|

अमरावती एकमात्र राजधानी होगी: नायडू ने शपथ ग्रहण से एक दिन पहले घोषणा की कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी। एनडीए विधायक दल की बैठक के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने दक्षिणी राज्य के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है और उन्हें इसका आश्वासन भी मिला है।

टीडीपी को मिला जबरदस्त समर्थन: आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 175 में से 135 सीटें जीतकर चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी। चुनाव में पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने 21 सीटें जीती हैं और भाजपा को भी आठ सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी महज 11 सीटों पर सिमट गई है। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी, जनसेना और भाजपा गठबंधन बनाकर चुनाव मैदान में उतरीं थीं।

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में तीन दिन में तीसरा आतंकी हमला; डोडा में आर्मी बेस पर फायरिंग,1आतंकी ढेर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें