29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियामिटने वाला मैं नाम नहीं...संसद में शिंदे की कविता और मोदी भी...

मिटने वाला मैं नाम नहीं…संसद में शिंदे की कविता और मोदी भी हुए प्रभावित!

Google News Follow

एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे| मोदी के नाम का प्रस्ताव राजनाथ सिंह ने किया, जिसका अनुमोदन पार्टी की ओर से नितिन गडकरी और अमित शाह ने किया| इसके अलावा नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू और एकनाथ शिंदे जैसे कई प्रमुख नेताओं ने नरेंद्र मोदी की प्रशंसा वाले प्रस्ताव का समर्थन किया|

बता दें कि एनडीए की संसदीय दल की बैठक के बाद नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं| पीएम मोदी द्वारा एनडीए की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ये नतीजे एनडीए की महाविजय है। आपने देखा कि दो दिन सब कैसे चला। जैसे हम हार चुके हैं, हम तो गए। उन्हें असल में अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना था तो काल्पनिक बातें कीं। गठबंधन के इतिहास में आंकड़ों के हिसाब से देखें तो यह गठबंधन की सबसे मजबूत सरकार है।देशवासी जानते हैं कि न हम हारे थे, न हारे हैं, लेकिन 4 जून के बाद हमारा जो व्यवहार रहा है, वह हमारी पहचान बताता है कि हम विजय को पचाना जानते हैं।

एनडीए की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक कविता पेश की| एकनाथ शिंदे ने कहा, लोगों ने विकास को महत्व दिया है| विपक्षी दल सिर्फ राजनीति करते हैं, जनता ने उन्हें घर बैठा दिया है| एकनाथ शिंदे ने कहा कि मोदी ने पिछले 10 साल में देश को सबसे आगे पहुंचाया है| एकनाथ शिंदे के बाद अजित पवार ने भी नरेंद्र मोदी के नाम का समर्थन किया और कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना उनके लिए गर्व की बात है| शिंदे ने की शायरी?

मैं उस माटी का वृक्ष नहीं, जिसे नदियों ने सींचा है,
बंजर माटी में पलकर मैंने, मृत्यु से जीवन खींचा है।
मैं पत्थर पर लिखी इबारत हूं, शीशे से कब तक तोड़ोगे।
मिटने वाला मैं नाम नहीं, तुम मुझको कब तक रोकोगे।

यह भी पढ़ें-

रूस में 4 भारतीय छात्र नदी में डूबे; दोस्त को बचाने के दौरान हुआ हादसा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें