26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियालोकसभा चुनाव 2024: चुनावी अग्निपरीक्षा; आठ मंत्रियों सहित 15 की किस्मत दांव...

लोकसभा चुनाव 2024: चुनावी अग्निपरीक्षा; आठ मंत्रियों सहित 15 की किस्मत दांव पर!

Google News Follow

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज शुरू हो गया। देशभर की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है|इसमें महाराष्ट्र की पांच सीटें शामिल हैं|राज्य में रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर और चंद्रपुर सीटों पर मतदान हो रहा है।पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्री की सीटें शामिल हैं|

मोदी सरकार में मंत्री नितिन गडकरी, किरेन रिजिजू, सर्बानंद सोनोवाल, संजीव बालियान, जीतेंद्र सिंह, भूपेन्द्र यादव, अर्जुन राम मेघवाल और एल मुरुगन की किस्मत का फैसला आज मतपेटी में बंद हो जाएगा|दो पूर्व मुख्यमंत्रियों बिप्लब कुमार देब (त्रिपुरा) और नबाम तुकी (अरुणाचल प्रदेश) की सीटों पर भी मतदान हो रहा है|ये चरण भाजपा और कांग्रेस के लिए बेहद अहम है|

इन नेताओं के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान: जिन प्रमुख नेताओं में मतदान होना है उनमें नितिन गडकरी (नागपुर), के अन्नामलाई (कोयंबटूर), जितिन प्रसाद (पीलीभीत), जीतन राम मांझी (गया), नकुल नाथ (छिंदवाड़ा), गौरव गोगोई (जोरहाट) शामिल हैं। इमरान मसूद (सहारनुपर), कार्ति चिदम्बरम (शिवगंगा), तमिलिसाई सौंदर्यराजन (चेन्नई दक्षिण), दयानिधि मारन (चेन्नई सेंट्रल), अर्जुनराम मेघवाल (बीकानेर), भूपेन्द्र यादव (अलवर सीट), संजीव बालियान (मुजफ्फरनगर), किरण रिजिजू (अरुणाचल) पश्चिम-अरुणाचल प्रदेश), जिसमें निसिथ प्रमाणिक (कूच बिहार) भी शामिल है।

इन राज्यों में मतदान: पहले चरण में पूर्वोत्तर के छह राज्य हैं|यहां लोकसभा की 9 सीटें हैं|दक्षिण भारत के तमिलनाडु में सभी 39 सीटें हैं| लक्षद्वीप में 1 सीट है|अरुणाचल प्रदेश से 2, बिहार से 4, असम से 4, छत्तीसगढ़ से 1, मध्य प्रदेश से 6, महाराष्ट्र से 5, मणिपुर से 2, मेघालय से 2, मिजोरम से 1, नागालैंड से 1, राजस्थान से 12, सिक्किम से 1, त्रिपुरा से 1, उत्तर प्रदेश से 8, उत्तराखंड से 5, पश्चिम बंगाल से 5, 3, तमिलनाडु में 39, अंडमान और निकोबार में 1, जम्मू-कश्मीर में 1, लक्षद्वीप में 1 और पुडुचेरी में 1 सीट पर मतदान हो रहा है।

यह भी पढ़ें-

सुप्रीम कोर्ट का वीवीपैट रसीदों के सत्यापन पर फैसला सुरक्षित!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें