26 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमक्राईमनामाLS 2024: स्वाति मालीवाल मामले में बढ़ेगी अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें?

LS 2024: स्वाति मालीवाल मामले में बढ़ेगी अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें?

Google News Follow

आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मामले में दिल्ली पुलिस आज (23 मई) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ कर सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल के माता-पिता की ओर से दिल्ली पुलिस को गुरुवार सुबह 11.30 बजे आने के लिए कहा गया है|

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया है| इसमें उन्होंने कहा, ‘मेरे बूढ़े और बीमार माता-पिता से पूछताछ करने के लिए दिल्ली पुलिस गुरुवार को आएगी।’ दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल पर हुए कथित हमले की जांच करने जा रही है| साथ ही जांच के पीछे की वजह ये है कि जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त मुख्यमंत्री केजरीवाल के माता-पिता घर पर मौजूद थे| हालांकि, आम आदमी पार्टी ने इस पर आपत्ति जताई और भाजपा पर निशाना साधा|

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को बिभव का पुलिस रिमांड समाप्त हो जाएगा। इसके बाद पुलिस बिभव को कोर्ट में पेश कर और रिमांड मांग सकती है। जांच में पुलिस को बिभव के मोबाइल की लोकेशन मुंबई में मिली थी। उसकी जब गहनता से पड़ताल की तो मुंबई में तीन अलग-अलग जगह के होने का पता चला। इसके आधार पर ही पुलिस मुंबई के तीनों स्थानों पर गई थी।

मुख्यमंत्री आवास पर आप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के मामले में बिभव कुमार को मुंबई में पांच सितारा होटल सहित तीन जगह ले जाया गया। यहां पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कई लोगों से पूछताछ की।

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अपने पोस्ट में कहा, केंद्र सरकार ने सारी गरिमा और सार्वजनिक सम्मान को नष्ट कर दिया है| मुख्यमंत्री की मां उनकी गिरफ्तारी से एक दिन पहले अस्पताल से लौटी थीं| अब दिल्ली पुलिस उनके बुजुर्ग माता-पिता से पूछताछ करेगी. यह बहुत क्रूर और घटिया राजनीति है|

यह भी पढ़ें-

LS 2024: मछली के बाद तेजस्वी का हेलीकॉप्टर में अब केक पार्टी, सियासत गरमाई!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें