29 C
Mumbai
Sunday, March 1, 2026
होमदेश दुनियाPunjab Cabinet: एक महिला सहित 10 बने मंत्री, मंत्रिमंडल की बैठक

Punjab Cabinet: एक महिला सहित 10 बने मंत्री, मंत्रिमंडल की बैठक

पंजाब मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया जाएगा।

Google News Follow

Related

पंजाब विधान सभा चुनाव-2022 में आप एक बड़ी पार्टी के रूप में चुनाव जीतकर पूरी राजनीतिक समीकरण को ही बदल दिया है| यहां तक कि सत्ता रूढ़ कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री भी अपनी सीट नहीं बचा पाये| आप ने इस चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में भगवंत मान के रूप में उतारा था|

भगवंत मान के नेतृत्व में आप ने पंजाब के 117 में 92 सीटों पर जीत दिलाकर पंजाब की सत्ता पर काबिज होने का मार्ग मजबूत किया| भगवंत मान ने पंजाब मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण लिया और अब राज्य को नया मंत्रिमंडल मिल गया है। चंडीगढ़ में 10 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। पंजाब मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया जाएगा।

समारोह में सबसे पहले हरपाल चीमा ने शपथ ली। समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान के बेटा और बेटी भी वीवीआईपी की अगली पंक्ति में उपस्थित रहे। चीमा के बाद मलोट की विधायक डॉ. बलजीत कौर ने मंत्री पद की शपथ ली। पेशे से नेत्र सर्जन डॉ. बलजीत कौर मंत्रिमंडल में इकलौती महिला हैं। वे पूर्व आप सांसद साधु सिंह की बेटी हैं। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मैं पंजाब के लोगों और पार्टी आलाकमान को धन्यवाद देती हूं। यह आप की अच्छी मानसिकता है कि उन्होंने एक महिला को कैबिनेट में शामिल किया है।

तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह ईटीओ ने शपथ ली। इसके बाद मानसा से सिद्धू मूसेवाला को हराने वाले डॉ. विजय सिंगला ने मंत्रीपद की शपथ ली। भोआ से विधायक बने लालचंद कटारूचक्क ने भी शपथ ले ली है। बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मंत्री पद की शपथ ली। मीत हेयर ने कहा कि मैं पार्टी नेताओं का आभारी हूं। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इसे ईमानदारी से निभाऊंगा।

सबसे अंत में हरजोत सिंह बैंस ने मंत्रीपद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद हरजोत बैंस ने कहा कि हमें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा कोटकपूरा से विधायक कुलतार संधवां विधानसभा को स्पी​​कर बनाया जाएगा। संधवां ने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी। इसके साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का आभार जताया।

​​यह भी पढ़े-

ओमप्रकाश राजभर का यूटर्न? नहीं हुई अमित शाह से कोई मुलाकात अमित   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,087फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें