27 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमदेश दुनियाRussia Attack: यूक्रेन पर दागी मिसाइल, हथियारों का डिपो नष्ट

Russia Attack: यूक्रेन पर दागी मिसाइल, हथियारों का डिपो नष्ट

सात देशों का समूह (G-7) 24 मार्च को ब्रसेल्स में एक शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन पर रूस के आक्रमण पर चर्चा करेगा।

Google News Follow

रूस और यूक्रेन युद्ध का 24वां दिन जारी है। इस बीच कई दौर की वार्ता के बाद भी युद्ध को लेकर दोनों देशों के बीच कोई हल नहीं निकल पाया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ हाइपरसोनिक मिसाइलों का उपयोग किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनकी सेना ने इवानो-फ्रैंकिव्स्क क्षेत्र में हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्‍तेमाल करके यूक्रेन के मिसाइलों के एक बड़े भूमिगत डिपो को तबाह कर दिया है।

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी कीव और पश्चिमी शहर लवीव के बाहरी इलाकों में मिसाइलों से हमले हुए। जिसमें भारी नुकसान हुआ था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से बात की। साथ ही उन्होंने युद्धग्रस्त देश को समर्थन देने और यूरोपीय संघ की सदस्यता पर भी चर्चा की थी।

गौरतलब है कि जर्मनी ने शुक्रवार को घोषणा की है कि सात देशों का समूह (G-7) 24 मार्च को ब्रसेल्स में एक शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन पर रूस के आक्रमण पर चर्चा करेगा। इस बीच, नाटो की बैठक के एक आपातकालीन शिखर सम्मेलन में यूक्रेन में रूस की निरंतर आक्रामकता के लिए उपायों पर भी चर्चा होगी।

दोनों देशों के बीच युद्ध के 24वें दिन तक अमेरिका सहित कई देशों ने रूस के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। रूस पर कई देशों ने पाबंदियां लगाई है। साथ ही कई कंपनियों ने रूस में अपना कारोबार भी बंद कर दिया है। वहीं, यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस को काफी नुकसान पहुंचाया है।

​यह भी पढ़े-

Russia-Ukraine War: नवीन के शव को मेडिकल रिसर्च के लिए दान करेगा परिवार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें