27 C
Mumbai
Saturday, February 28, 2026
होमदेश दुनियामोदी सरकार के 11 साल: नित्यानंद राय बोले, गौरवशाली रहा सफर​!

मोदी सरकार के 11 साल: नित्यानंद राय बोले, गौरवशाली रहा सफर​!

उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी यह निरंतर चलता रहेगा। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय ने कहा, "2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है।

Google News Follow

Related

नरेंद्र मोदी की सरकार ने केंद्र में लगातार 11 साल पूरे कर लिए। इस विषय पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता नित्यानन्द राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के 11 साल पूरे हुए हैं, यह वर्ष भारत के लिए गौरव का वर्ष रहा है। पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह 11 वर्ष युवाओं के लिए अवसर के साल रहे, तो महिलाओं के लिए सम्मान और देश के सशक्तीकरण, चहुंमुखी विकास, देश से गरीबी मिटाने का वर्ष रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी यह निरंतर चलता रहेगा। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय ने कहा, “2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। पीएम मोदी का जो संकल्प होता है, उसे पूरा करने के लिए वे दिन-रात भगीरथ प्रयास करते हैं और उसमें सफलता साथ होती है। उनकी सफलता मतलब भारत की सफलता।

हम देशवासियों के लिए यह गौरव का विषय है कि हमें प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी मिले हैं, जिनकी दूरदर्शिता लगातार भारत को आगे बढ़ा रही है। 11 साल में भारत ने हर क्षेत्र में दुनिया में ऊंचा स्थान स्थापित किया है।”

मुजफ्फरपुर में एक बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म और उसके बाद हत्या के मामले में उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बिहार में विकास का भी काम कर रही है और विधि व्यवस्था पर भी नजर रखी है। उन्होंने माना कि कहीं कोई घटना और दुर्घटना होती है, तो सरकार उसे संज्ञान में लेती है और उस पर कार्रवाई भी करती है।

इसमें कहीं भी बिहार सरकार कोताही नहीं छोड़ती है और संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि पहले लालू यादव और राबड़ी देवी की सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिलता था, लापरवाही करने वालों को सजा नहीं मिलती थी, पुरस्कार मिलता था, लेकिन आज एनडीए सरकार में अपराधियों की गिरफ्तारी होती है और सजा होती है।
यह भी पढ़ें-

मऊ उपचुनाव में किस्मत आजमाएगी सुभासपा, ओमप्रकाश राजभर का ऐलान!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,095फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें