30.7 C
Mumbai
Thursday, June 11, 2026
होमदेश दुनियामऊ उपचुनाव में किस्मत आजमाएगी सुभासपा, ओमप्रकाश राजभर का ऐलान!

मऊ उपचुनाव में किस्मत आजमाएगी सुभासपा, ओमप्रकाश राजभर का ऐलान!

उन्होंने कहा, "राजभर महाराजा सुहेलदेव के इतिहास को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने कभी स्वीकार नहीं किया।

Google News Follow

Related

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मऊ विधानसभा सीट से विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस सीट पर उपचुनाव होंगे तो हमारी पार्टी जरूर चुनाव लड़ेगी।

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “कोर्ट जो भी फैसला देगा और चुनाव आयोग जो भी फैसला करेगा। अगर चुनाव आयोग वहां चुनाव कराता है तो भारतीय समाज पार्टी चुनाव जरूर लड़ेगी। वहां सीट खाली हुई है, नियमसंगत भारतीय समाज पार्टी की सीट है और हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी।”

ओमप्रकाश राजभर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राजभर महाराजा सुहेलदेव के इतिहास को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने कभी स्वीकार नहीं किया। एनडीए सरकार ऐसे महान व्यक्तित्वों के योगदान और विरासत को लोगों के सामने लाने का काम कर रही है।

इसी प्रयास के तहत याद किया जाता है कि 10 जून 1034 को महाराजा सुहेलदेव ने बहराइच के नानपारा मैदान में पथला नदी के तट पर सैय्यद सालार मसूद गाजी को हराकर उसकी हत्या की थी। इसलिए 10 जून को बहराइच में विजय दिवस के रूप में भव्य मेले के साथ मनाया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं सपा और कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने विशेष राजनीति के कारण सुहेलदेव राजभर के इतिहास को मिटाने का प्रयास नहीं किया? क्यों कांग्रेस ने उनके बारे में किताबों में नहीं बताया? क्यों समाजवादी पार्टी ने सैय्यद सालार मसूद गाजी का मेला लगाया और सुहेलदेव को भुला दिया? मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आखिर सुहेलदेव के देश के लिए किए गए कामों को क्यों भुला दिया गया।

जनता सुहेलदेव महाराज के गौरवशाली इतिहास से परिचित हो, इसके लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने हर कोशिश की है। हम केवल इतिहास को याद नहीं कर रहे हैं बल्कि उसे लिख भी रहे हैं। आज देश का बच्चा-बच्चा महाराजा सुहेलदेव के राज से परिचित हो रहा है।”

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने बहराइच में सुहेलदेव महाराज की प्रतिमा की स्थापना की। जो देश के लिए लड़े, उन्हें सपा और कांग्रेस ने छिपा दिया था। आज देश में सुहेलदेव महाराज और अहिल्याबाई होल्कर की चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें-

भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई मई में 57.6 रहा – एचएसबीसी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,382फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें