36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाउत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान बिजली गिरने से 18 मौतें, योगी आदित्यनाथ सख्त!

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान बिजली गिरने से 18 मौतें, योगी आदित्यनाथ सख्त!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। 

Google News Follow
उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से कई हिस्सों में अति वर्षा, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही 24 पशुओं की भी जान चली गई है, जिससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को और ज्यादा नुकसान झेलना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। सीएम योगी ने कहा कि सरकार इस कठिन समय में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। सीएम ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि घायलों का तुरंत और उचित इलाज कराया जाए ताकि किसी भी तरह की लापरवाही न हो।

सीएम योगी ने राहत कार्यों को तेज करने के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी जिलाधिकारी (डीएम) खुद फील्ड में मौजूद रहें और राहत कार्यों की निगरानी करें। साथ ही जरूरत पड़ने पर तुरंत शासन से समन्वय बनाकर मदद पहुंचाई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि अति वर्षा, आंधी और बिजली गिरने से हुई जनहानि, पशुहानि और घायलों को 24 घंटे के अंदर मुआवजा दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन को पूरी गंभीरता और तेजी के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक बदल रहा है। कहीं तेज बारिश हो रही है तो कहीं ओले गिर रहे हैं। मई जैसे गर्म महीने में इस तरह की बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है, खासकर गरीब और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह स्थिति और मुश्किल बन गई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें और खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहें।

यह भी पढ़ें-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ज्ञानी जैल सिंह को किया याद, अर्पित की पुष्पांजलि!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें