28 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाMAHARASHTRA: 24 महीने में 38 संपतियां! मुंबई लूट का खुलासा

MAHARASHTRA: 24 महीने में 38 संपतियां! मुंबई लूट का खुलासा

मुंबई महानगर पालिका के स्थायी समिति के अध्यक्ष और शिवसेना नेता यशवंत जाधव के घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी किया था|

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई महानगर पालिका के स्थायी समिति के अध्यक्ष और शिवसेना नेता यशवंत जाधव के घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी किया था| इस दौरान यशवंत जाधव की डायरी आयकर विभाग के हाथ लगी है| प्रवर्तन निदेशालय के हाथ लगी डायरी में यशवंत जाधव की ओर से किये गए लेनदेन की महत्वपूर्ण जानकारी सामने आयी है|

ईडी के अनुसार डायरी में 2 करोड़ रुपये और ५० लाख की घड़ी देने का जिक्र किया गया है| इस बात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा के विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस की ओर से यशवंत जाधव और शिवसेना पर निशाने पर लिया गया |

विरोधी पक्ष नेता ने कहा कि कोविड-19 समय में मुंबई महानगर पालिका में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है| कोविड के नाम पर यह सभी भ्रष्टाचार किया गया था| उन्होंने कहा कि मात्र 24 महीने में 38 संपत्तियों खरीदी की गयी| इससे पता चलता है कि मुंबई को किस तरह से लूटा जा रहा है| फडणवीस ने कहा कि प्रर्वतन निदेशालय उक्त मामले की जांच कर रही है| और विभाग द्वारा उचित जांच जाएगी|

यशवंत जाधव की डायरी आयकर विभाग के हाथ लगने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई है| इस डायरी में वर्ष 2018 से 2022 के बीच यशवंत जाधव की ओर से किये गए लेनदेन का उल्लेख किया गया है| डायरी के उल्लेख में 2 करोड़ और 50 लाख रूपये की घड़ी मातोश्री दिया गया है हालांकि यशवंत जाधव ने कहा है कि इस डायरी में मातोश्री का जिक्र उनकी मां के रूप में है।भाजपा नेता अतुल भातखलकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा महाराष्ट्र जानता है कि मातोश्री कौन है? भातखलकर ने कहा, अगर आपने सच में अपनी माँ को इतना पैसा और महंगी घड़ी दी है, तो धन्य है वह माँ|

यह भी पढ़ें-

UP: 15 दिन के अंदर 50 अपराधियों ने किया सरेंडर, CM योगी का खौफ!

 

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,335फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें