मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस पर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक जुटने लगे हैं। पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत 600 समर्थकों को हिरासत में लिया है। इन इलाकों से प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है।
#WATCH | Delhi: Heavy security deployed near Hotel Le Méridien ahead of the Cockroach Janta Party (CJP) protest today. https://t.co/DUq9tqLZyO
— ANI (@ANI) October 10, 2026
इंटरनेट बंद रहेगा
इन्हें रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगा दी हैं। उधर, दीपके मुंबई से दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा- “ये ताकत नहीं, डर की निशानी है।” इन इलाकों में 38 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जिसमें BSF जवान भी शामिल हैं। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली 250 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें आज कैंसिल रहेंगी। 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं जबकि 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं। वहीं, इंडिया गेट के आसपास 4km के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से आज रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।
चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई
चुनाव आयोग के मुख्यालय और जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अशोक रोड पर बस खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
#WATCH | Delhi: Heavy deployment of security forces at Dhaula Kuan ahead of the protest called by the Cockroach Janta Party (CJP) at Jantar Mantar. https://t.co/JUrZQMkeZZ
— ANI (@ANI) October 10, 2026
दिल्ली के आबकारी विभाग ने 9 और 10 अक्टूबर को रिटेल शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। इसमें भारतीय, विदेशी और देशी शराब बेचने वाली निर्धारित दुकानें शामिल हैं। मॉल में स्थित कुछ शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। हालांकि, लाइसेंस प्राप्त रेस्टोरेंट, बार और क्लब में पहले की तरह शराब परोसी जा सकेगी।
यह भी पढ़ें-



