30.6 C
Mumbai
Wednesday, June 3, 2026
होमदेश दुनियापश्चिम बंगाल री-पोल में ​72.43% मतदान, सियासी विवाद तेज हुए!

पश्चिम बंगाल री-पोल में ​72.43% मतदान, सियासी विवाद तेज हुए!

इसी बीच एक बड़ा प्रशासनिक एक्शन भी सामने आया है। कोलकाता के कालीघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी गौतम दास को विवादित व्हाट्सएप स्टेटस के चलते निलंबित कर दिया गया है।

Google News Follow

Related

डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम में आज 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी है। वोटिंग में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने यह कदम उठाया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। दोपहर 3 बजे तक मगरहाट पश्चिम में करीब 72.50% और डायमंड हार्बर में लगभग 72.36% मतदान दर्ज किया गया, जो मतदाताओं के उत्साह को दर्शाता है।

इसी बीच एक बड़ा प्रशासनिक एक्शन भी सामने आया है। कोलकाता के कालीघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी गौतम दास को विवादित व्हाट्सएप स्टेटस के चलते निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह चमेली मुखोपाध्याय को नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई तृणमूल कांग्रेस की शिकायत के बाद हुई, जिसमें आरोप लगाया गया कि दास ने वर्दी में हथियार के साथ एक “आपत्तिजनक” तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

टीएमसी नेता जॉयप्रकाश मजूमदार ने इस पोस्ट को सेवा नियमों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी को इस तरह की तस्वीरें साझा करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि तस्वीर में दिख रहा हथियार अधिकृत था या नहीं। इस मामले को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के सामने भी उठाया गया है।

मतगणना से पहले चुनाव आयोग ने सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य में 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। 4 मई को होने वाली मतगणना के साथ ही इस हाई-वोल्टेज चुनाव का परिणाम सामने आएगा, जिस पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के परिणाम घोषित, 89.79 प्रतिशत छात्रों ने पाई सफलता! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें