8931 दिनों का तप-त्याग, मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी को दी बधाई!

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 8931 दिनों का सार्वजनिक जीवन सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि निरंतर तप, त्याग और राष्ट्रसेवा का सशक्त उदाहरण है।

8,931 Days of Austerity and Sacrifice: Chief Ministers Congratulate PM Modi! Prime Minister Narendra Modi is receiving congratulatory messages from across the country for setting a new record—serving as the head of government for the longest duration in the history of independent India. On this occasion, Chief Ministers of BJP-ruled states have also extended their congratulations and best wishes to him. Meanwhile, BJP President Nitin Naveen stated that Prime Minister Narendra Modi's 8,931 days of public life constitute not merely a political journey, but a powerful testament to continuous austerity, sacrifice, and service to the nation. On Sunday, while conveying her best wishes to Prime Minister Modi on this unprecedented achievement, Delhi Chief Minister Rekha Gupta remarked, "It is my sincere hope that, under your able guidance, we continue to march steadily towards realizing the resolve of a 'Developed India'."!

स्वतंत्र भारत के इतिहास में सरकार के प्रमुख के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 8931 दिनों का सार्वजनिक जीवन सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि निरंतर तप, त्याग और राष्ट्रसेवा का सशक्त उदाहरण है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी को अभूतपूर्व उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके कुशल मार्गदर्शन में हम विकसित भारत के संकल्प की ओर निरंतर अग्रसर रहें, यही मंगलकामना है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के मुखिया के रूप में सबसे लंबी अवधि तक सेवा करने का ऐतिहासिक गौरव प्राप्त किया है।

यह कीर्तिमान उनकी अटूट कर्तव्यनिष्ठा और जन-आकांक्षाओं के प्रति उनके पूर्ण समर्पण का प्रतीक है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में विकास की नई परिभाषा गढ़ने से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में भारत को वैश्विक पटल पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तक उनकी यह अविरल यात्रा अंत्योदय और राष्ट्र प्रथम के संकल्प की सिद्धि है।”

उन्होंने आगे लिखा, “करोड़ों देशवासियों ने निरंतर माननीय प्रधानमंत्री जी के ओजस्वी नेतृत्व और उनके दूरदर्शी एवं साहसिक निर्णयों पर अपना अटूट भरोसा जताया है। दशकों का यह निष्काम सेवाकाल, सार्वजनिक जीवन में धैर्य, जनकल्याण और सुशासन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लिखा, “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता और ‘विकसित भारत’ के स्वप्नद्रष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले शासन प्रमुख बनने के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर हार्दिक बधाई।

आपकी यह अविराम यात्रा ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प और ‘विकसित भारत’ की सिद्धि के प्रति आपके समर्पण का प्रतिबिंब है। आपके ओजस्वी नेतृत्व में देश ‘अंत्योदय’ से ‘सर्वोदय’ के पथ पर चलते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है।”

मुख्यमंत्री भजन लाल ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से आपका यशस्वी नेतृत्व देश के लिए एक वरदान सिद्ध हो रहा है। आपके मार्गदर्शन में हमारा राष्ट्र गौरव की नई गाथाएं लिख रहा है। आपकी यह सेवा-साधना अनवरत जारी रहे, यही प्रार्थना है।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आपका अद्वितीय नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आपके मार्गदर्शन में देश निरंतर प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

आपके विकसित भारत 2047 के संकल्प में उत्तराखंड भी निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर होकर अपना योगदान दे रहा है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 8931 दिनों का सार्वजनिक जीवन सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि निरंतर तप, त्याग और राष्ट्रसेवा का सशक्त उदाहरण है, जहां प्रत्येक दिन राष्ट्र के नाम समर्पित रहा है।”

नितिन नवीन ने कहा कि गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने विकास और सुशासन का एक सशक्त मॉडल स्थापित किया। देश के ऐसे नेता, जिनके पास मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबा अनुभव रहा, उन्होंने शासन को सिर्फ प्रशासन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बनाया।

प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ देश ने आधारभूत संरचना विस्तार, डिजिटल क्रांति, प्रभावी जनकल्याणकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेज प्रगति की है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री जन धन योजना से वित्तीय समावेशन, उज्ज्वला योजना से सम्मानजनक जीवन, आयुष्मान भारत से स्वास्थ्य सुरक्षा और प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्के घर मिले, अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए अंतिम पंक्ति तक लाभ पहुंचा।

लगातार तीन लोकसभा चुनाव 2014, 2019 और 2024 में प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश उनके प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रमाण है। साथ ही, सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग के लंबे कार्यकाल को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने सार्वजनिक जीवन में समर्पण, स्थायित्व और निरंतरता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।”

नितिन नवीन ने कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक मान बढ़ा है और ‘विकसित भारत’ एक जनभागीदारी आधारित राष्ट्रीय अभियान के रूप में स्थापित हुआ है। ‘राष्ट्रप्रथम’ की भावना से प्रेरित यह कार्यकाल अनेक उच्च मापदंड स्थापित करता है, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”

यह भी पढ़ें-

आसाम के तिनसुकिया में कमांडो कैंप पर RPG हमला, 4 जवान घायल

Exit mobile version