30 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमदेश दुनियामोदी नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण का नया युग शुरू : शिवराज सिंह...

मोदी नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण का नया युग शुरू : शिवराज सिंह चौहान!

छोटी-छोटी बच्चियों के साथ जब कुछ गलत होता देखते हैं, तो आत्मा कांप जाती है। अलग-अलग घटनाओं के बारे में सुनते हैं, तो सोचते हैं कि हमारे समाज में क्या हो गया है।

Google News Follow

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को नई चेतना 5.0 का शुभारंभ किया और महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की पहल को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण के एक नए युग का प्रारंभ हुआ है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण, बहनों का सम्मान और बेटियों का आदर भारत की माटी में, भारत के मूल में है। पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं और बहनों का आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तीकरण करने का काम किया गया।

संसद में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर राजनीतिक सशक्तीकरण करने का प्रयास भी किया गया है। बहनों में जो चेतना जागृत हुई है, मैं कहना चाहता हूं कि जो आरक्षण में रुकावट बने हुए हैं, वे भी ज्यादा दिनों तक लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण देने से रोक नहीं पाएंगे। आप में से कई बहनें संसद में जाकर बैठेंगी।

उन्होंने कहा कि देश में 3 करोड़ 75 लाख लखपति दीदियां हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ी हैं। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा और अपराध को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कुछ घटनाएं ऐसी हैं, जो अंदर से झकझोर देती हैं।

छोटी-छोटी बच्चियों के साथ जब कुछ गलत होता देखते हैं, तो आत्मा कांप जाती है। अलग-अलग घटनाओं के बारे में सुनते हैं, तो सोचते हैं कि हमारे समाज में क्या हो गया है।

उन्होंने पुरुष मानसिकता का जिक्र करते हुए कहा कि घर के सारे कामकाज की जिम्मेदारी बहू पर है। हम उससे बेटी जैसा बर्ताव क्यों नहीं कर सकते हैं? हम सभी को पुरुष प्रधान मानसिकता को बदलने की जरूरत है।

महिलाएं गुलाम नहीं हैं, उनका भी आत्मसम्मान है। वह भी आकाश में ऊंची उड़ान भरना चाहती हैं। उन्हें अपने अनुसार जीने का ढंग मिलना चाहिए? क्यों कदम-कदम पर बाधा खड़ी की जाती है? महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों में नशे का अहम रोल है, कई जगहों पर महिलाओं ने शराब के ठेके बंद करने की मांग भी की है।

मीडिया से बातचीत के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम समाज की मानसिकता बदलने की कोशिश करते हैं कि बहनों को अपने अधिकार मिलें। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।

बहुत से स्थानों पर हिंसा की घटनाएं होती हैं। यह मन में चिंता पैदा करती है। आज तीन विभागों के बीच एक एमओयू हुआ है। 12 विभाग और हैं, जो मिलकर एडवाइजरी जारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि नशामुक्त भारत का निर्माण हो।

यह भी पढ़ें-

योगी का दावा, साढ़े नौ साल में यूपी में 35 हजार फैक्ट्रियां स्थापित!

इमरान मसूद का अखिलेश पर तंज, सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें