28.4 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनिया‘आप’-भाजपा हमारे गुरुओं पर अपमानजनक बयान न दें: परगट सिंह!

‘आप’-भाजपा हमारे गुरुओं पर अपमानजनक बयान न दें: परगट सिंह!

मेरा कहना है कि हमारे गुरुओं के प्रति ऐसी भाषा बोलनी बंद करें, चाहे वह भाजपा हो या फिर आम आदमी पार्टी।

Google News Follow

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के सिख गुरुओं से जुड़े वीडियो पर सियासत तेज है। जालंधर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिस पर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया दी।

परगट सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “पंजाब में ड्रामेबाजों की पार्टी है। ये मामला दिल्ली विधानसभा का है। वीडियो को आगे फॉरेंसिक लैब के लिए भेज दिया गया है। वीडियो में या तो आम आदमी पार्टी की आतिशी ने बोला है या फिर भाजपा ने, हमारा इसमें कोई रोल नहीं है। मेरा कहना है कि हमारे गुरुओं के प्रति ऐसी भाषा बोलनी बंद करें, चाहे वह भाजपा हो या फिर आम आदमी पार्टी।”

कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने आरोप लगाया, “जो कंटेंट तैयार करते हैं, उन्होंने ही इसे सिर्फ भड़काने के लिए तैयार किया है। अकाल तख्त साहेब के जत्थेदार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को बुलाया है। वे सिर्फ इधर-उधर की बातें करते हैं। विधानसभा दिल्ली ने भाजपा को समन किया है। मेरा ख्याल है कि वहां पर जाकर इसका जवाब देंगे।”

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि आतिशी ने गुरुओं का अपमान नहीं किया है। वीडियो एडिट करके आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जिसको लेकर भाजपा पर कार्रवाई होनी चाहिए।

कांग्रेस विधायक ने कहा, “अगर ऐसा है, तो भाजपा पर कार्रवाई होनी चाहिए। सिरसा ने सबसे पहले यह एफआईआर शेयर की थी, उनके ऊपर तो कहीं भी एफआईआर दर्ज नहीं है। जब हम कहते हैं कि आम आदमी पार्टी भाजपा की ‘बी’ टीम है, तो सभी हंसने लग जाते हैं। एफआईआर और एप्लीकेशन कंप्लेंट वहीं से ड्राफ्ट होकर आती है।”

पंजाब के लोगों को उन्होंने ऐसा समझ लिया है कि उनके पास कोई दिमाग नहीं है, जिससे कि पूरे पंजाबियों को कम दर्शाया जा सके।”

शिकायतकर्ता इकबाल सिंह को लेकर उन्होंने कहा, “लोगों को दिल्ली से फोन आता है, दबाव डाला जाता है। सीधी सी बात है कि यहां पर कुछ नहीं होता, सब कुछ दिल्ली से तय होता है।”

यह भी पढ़ें-

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश ने एसआईआर फॉर्म संशोधन की मांग!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें