28.4 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटप्लास्टिक प्रदूषण रोकने को एक्टर्स आगे आए, बोले- जागरूकता है समाधान!

प्लास्टिक प्रदूषण रोकने को एक्टर्स आगे आए, बोले- जागरूकता है समाधान!

इसका मकसद प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम में फिल्म जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए।

Google News Follow
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाएगा। इस मौके पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने मिलकर ‘टिक टिक प्लास्टिक’ नाम से एक पर्यावरण जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसका मकसद प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम में फिल्म जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए।

इसके लिए मुंबई के खार (पश्चिम) में बीएमसी के एच विभाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें बीएमसी आयुक्त भूषण गगराणी, अभिनेता अजय देवगन, फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी, इम्तियाज अली, अभिनेत्री शरवरी वाघ, भामला फाउंडेशन के अध्यक्ष आसिफ भामला और टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए भूषण गगराणी ने कहा, “प्लास्टिक प्रदूषण का एक बड़ा कारण है। सेलिब्रिटी भी फिल्मों के माध्यम से आपको यह दिखा रहे हैं कि वे प्लास्टिक का उपयोग नहीं करते और धरती की प्यास प्लास्टिक की बोतल के पानी से नहीं बुझाई जा सकती है। यह एक-दो नहीं बल्कि कई समस्याओं की वजह है। फैसला आपको लेना है, शुरुआत खुद से करें। देश के प्रधानमंत्री भी पर्यावरण प्रेमी हैं। सभी को इसकी देखभाल करनी चाहिए।”

आशीष शेलार ने कहा, “हम यहां एक नेक मकसद के लिए इकट्ठा हुए हैं। बीएमसी पर्यावरण के लिए भी बहुत अच्छा काम कर रही है। ‘अर्थिंग’ नाम के कैंपेन को महाराष्ट्र सहित पूरे देश में चलाया जाना चाहिए।”

अभिनेता अजय देवगन ने बताया, “मैं पिछले पांच वर्षों से प्लास्टिक की बोतलों में पानी नहीं पीता और घर पर भी प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग नहीं करता हूं। अगर कोई मुझे रेस ड्राइव पर चलने के लिए कहता है, तो मैं नहीं जाता। मुझे लगता है कि प्रदूषण को बेवजह क्यों बढ़ाना?”

फिल्म निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली ने कहा, “जो बिगड़ चुका है, उसे ठीक नहीं किया जा सकता है। मगर, हमें जागरूक होकर काम करना होगा और आगे आकर धरती की रक्षा करनी होगी। प्लास्टिक किसी भी लिहाज से पृथ्वी के लिए ठीक नहीं है।”

फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने बताया, “जागरूकता से ही कुछ भी संभव है। हर इंसान कदम बढ़ाए और आगे बढ़े तो इससे मुक्ति के लिए बड़ा कदम साबित हो सकता है। हर कदम मायने रखता है।”

यह भी पढ़ें-

खराब मौसम से सर्फिंग ओपन प्रभावित, उद्घाटन दिन की प्रतियोगिता टली!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें