30 C
Mumbai
Wednesday, September 23, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाअदिति बालन का जीडीएन से पहला लुक जारी, किरदार आया सामने!

अदिति बालन का जीडीएन से पहला लुक जारी, किरदार आया सामने!

यह फिल्म मशहूर भारतीय आविष्कारक, किसान और समाजसेवी जी.डी. नायडू के जीवन पर आधारित है, जिसमें अभिनेत्री अदिति बालन पद्मावती की भूमिका अदा करती हुई सभी को मनोरंजन करेंगी।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

निर्देशक कृष्ण कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जीडीएन’ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। इसी बीच, मेकर्स ने गुरुवार को अभिनेत्री अदिति बालन का लुक भी जारी किया। मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिनेत्री का पहला लुक जारी कर लिखा, “पेश है, पद्मावती के रूप में अदिति बालन। एक आवाज, स्टैंड और ऐसी कहानी, जो सब कुछ बदल देती है। यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं।”

यह फिल्म मशहूर भारतीय आविष्कारक, किसान और समाजसेवी जी.डी. नायडू के जीवन पर आधारित है, जिसमें अभिनेत्री अदिति बालन पद्मावती की भूमिका अदा करती हुई सभी को मनोरंजन करेंगी।

मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया है, जिसमें महान आविष्कारक गोपालस्वामी दोरैस्वामी नायडू (जीडी नायडू) के जीवन, संघर्ष और ब्रिटिश शासन के खिलाफ उनकी असंदिग्ध बगावत की एक रोमांचक झलक दिखाता है। इसकी शूटिंग मुख्य रूप से कोयंबटूर में की गई है, जहां नायडू ने अपनी कर्मभूमि बनाई थी।

ट्रेलर की शुरुआत स्वतंत्रता-पूर्व काल के उन चुनौतीपूर्ण दौर से होती है, जहां ‘भारत के एडिसन’ कहे जाने वाले जीडी नायडू के अपरंपरागत विचारों और आविष्कारों को सत्ताधारी ब्रिटिश हुकूमत और ताकतवर ताकतों द्वारा दबाने की कोशिश की जाती है।

इसके बाद एक ब्रिटिश अधिकारियों को यह कहते हुए दिखाया गया है कि नायडू नाजियों और जर्मनी के साथ व्यापार कर रहे हैं, जो क्राउन के खिलाफ यानी राजद्रोह है। उन पर कर चोरी और अन्य मनगढ़ंत आरोप भी लगाए जाते हैं।

कृष्णकुमार रामकुमार द्वारा निर्देशित ‘जीडीएन’ में आर. माधवन मुख्य भूमिका में हैं, जिन्हें ‘भारत का एडिसन’ कहे जाने वाले जी.डी. नायडू के रूप में देखा जा सकता है। फिल्म में माधवन के अलावा जयराम, प्रियामणि, दुशारा विजयन, सत्यराज, अदिति बालन, विजय राय और टीजे अरुणासलम भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत गोविंद वसंत ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी अरविंद कमलानाथन ने की है।

यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब देखना होगा कि फिल्म को दर्शक किस कदर प्यार देते हैं।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,275फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें